RCB vs CSK, IPL 2025: शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक (14 गेंद) जड़ा। संयोग से, यह रोमारियो शेफर्ड का पहला आईपीएल अर्धशतक भी था। अपनी विस्फोटक पारी में उन्होंने 378 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद रहते हुए 4 चौके और 6 छक्के लगाए।
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक
यशस्वी जायसवाल - 13 गेंद (आरआर बनाम केकेआर), 2023केएल राहुल - 14 गेंद (पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स), 2018पैट कमिंस - 14 गेंद (केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस), 2022रोमारियो शेफर्ड - 14 गेंद (आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स), 2025
सीजन का सबसे महंगा ओवर
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने खलील अहमद द्वारा फेंके गए 19वें ओवर में 33 रन बनाए। उन्होंने खलील की गेंदों पर 4 छक्के और 2 चौके लगाए। शेफर्ड ने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक ओवर में 32 रन बनाए।
आईपीएल का सबसे महंगा ओवर
37 रन - क्रिस गेल (आरसीबी) बनाम प्रशांत परमेश्वरन (कोच्चि टस्कर्स केरल), 201137 रन - रवींद्र जड़ेजा (सीएसके) बनाम हर्षल पटेल (आरसीबी), 202135 रन - पैट कमिंस (KKR) बनाम डेनियल सैम्स (MI), 202233 रन - मनोज तिवारी और क्रिस गेल (केकेआर) बनाम रवि बोपारा (पीबीकेएस), 201033 रन - सुरेश रैना (सीएसके) बनाम परविंदर अवाना (पीबीकेएस), 201433 रन - रोमारियो शेफर्ड (आरसीबी) बनाम खलील अहमद (सीएसके), 202532 रन - रोमारियो शेफर्ड (एमआई) बनाम एनरिक नॉर्टजे (डीसी), 2024
आरसीबी ने बनाए 20 ओवर में 213/5 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में शनिवार को पांच विकेट पर 213 रन बनाये । आरसीबी के लिये विराट कोहली ने 33 गेंद में 62, जैकब बेथेल ने 33 गेंद में 55 और रोमारियो शेफर्ड ने सिर्फ 14 गेंद में नाबाद 53 रन बनाये । चेन्नई सुपर किंग्स प्लेआफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है।