RCB vs CSK: रोमारियो शेफर्ड ने IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा, धोनी की टीम के गेंदबाजों को रुलाया

अपनी विस्फोटक पारी में रोमारियो शेफर्ड ने 378 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद रहते हुए 4 चौके और 6 छक्के लगाए। 

By रुस्तम राणा | Updated: May 3, 2025 22:10 IST2025-05-03T22:02:59+5:302025-05-03T22:10:14+5:30

RCB vs CSK: रोमारियो शेफर्ड ने IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा, 1 ओवर में कूट दिए 33 रन | RCB vs CSK: रोमारियो शेफर्ड ने IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा, धोनी की टीम के गेंदबाजों को रुलाया

RCB vs CSK: रोमारियो शेफर्ड ने IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा, धोनी की टीम के गेंदबाजों को रुलाया

Highlightsआरसीबी के रोमारियो ने 378 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कीउन्होंने ने सिर्फ 14 गेंद में नाबाद 53 रन बनायेअपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए

RCB vs CSK, IPL 2025: शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक (14 गेंद) जड़ा। संयोग से, यह रोमारियो शेफर्ड का पहला आईपीएल अर्धशतक भी था। अपनी विस्फोटक पारी में उन्होंने 378 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद रहते हुए 4 चौके और 6 छक्के लगाए। 

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल - 13 गेंद (आरआर बनाम केकेआर), 2023
केएल राहुल - 14 गेंद (पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स), 2018
पैट कमिंस - 14 गेंद (केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस), 2022
रोमारियो शेफर्ड - 14 गेंद (आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स), 2025

सीजन का सबसे महंगा ओवर

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने खलील अहमद द्वारा फेंके गए 19वें ओवर में 33 रन बनाए। उन्होंने खलील की गेंदों पर 4 छक्के और 2 चौके लगाए। शेफर्ड ने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक ओवर में 32 रन बनाए।

आईपीएल का सबसे महंगा ओवर

37 रन - क्रिस गेल (आरसीबी) बनाम प्रशांत परमेश्वरन (कोच्चि टस्कर्स केरल), 2011
37 रन - रवींद्र जड़ेजा (सीएसके) बनाम हर्षल पटेल (आरसीबी), 2021
35 रन - पैट कमिंस (KKR) बनाम डेनियल सैम्स (MI), 2022
33 रन - मनोज तिवारी और क्रिस गेल (केकेआर) बनाम रवि बोपारा (पीबीकेएस), 2010
33 रन - सुरेश रैना (सीएसके) बनाम परविंदर अवाना (पीबीकेएस), 2014
33 रन - रोमारियो शेफर्ड (आरसीबी) बनाम खलील अहमद (सीएसके), 2025
32 रन - रोमारियो शेफर्ड (एमआई) बनाम एनरिक नॉर्टजे (डीसी), 2024

आरसीबी ने बनाए 20 ओवर में 213/5 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में शनिवार को पांच विकेट पर 213 रन बनाये । आरसीबी के लिये विराट कोहली ने 33 गेंद में 62, जैकब बेथेल ने 33 गेंद में 55 और रोमारियो शेफर्ड ने सिर्फ 14 गेंद में नाबाद 53 रन बनाये । चेन्नई सुपर किंग्स प्लेआफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। 

Open in app