IPL 2021: जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है विराट कोहली की टीम का यह खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं खेल पाएगा मैच

RCB spinner Adam Zampa latest News: ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा हैं। लेकिन वह शुरुआती मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं।

By अमित कुमार | Published: March 24, 2021 11:55 AM

Open in App
ठळक मुद्देएडम जाम्पा और युजवेंद्र चहल की जोड़ी ने पिछले सीजन आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले एडम जाम्पा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।एडम जाम्पा शुरुआती कुछ मुकाबलों में टीम से बाहर रह सकते हैं।

RCB spinner Adam Zampa latest News: आईपीएल की शुरुआत 9 अप्रैल से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले आरसीबी की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के स्पिनर एडम जाम्पा लीग के शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। 

दरअसल, एडम जाम्पा शादी के बंधन में बंधने वाले है, इस कारण वह आरसीबी के लिए पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट माइक हेसन ने इस बात की जानकारी दी। आरसीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी यह बात शेयर की थी। जाम्पा पिछले सीजन ही विराट कोहली की टीम संग जुड़े थे। अभी तक वह सिर्फ आरसीबी के लिए तीन मुकाबलों में हिस्सा लिया है। 

इससे पहले आईपीएल 2016 और 2017 में जाम्पा राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स का हिस्सा थे। पुणे के लिए खेलते हुए जाम्पा ने 11 मैच में 19 विकेट चटकाए थे। वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय बांगड़ को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) का आगामी सत्र के लिये बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया। बांगड़ 2014 से पांच साल तक भारतीय पुरूष सीनियर टीम के बल्लेबाजी कोच थे, जब रवि शास्त्री टीम निदेशक बने थे। उन्होंने 2019 विश्व कप तक यह भूमिका अदा की थी जिसके बाद उनकी जगह विक्रम राठौड़ ने ली। 

आरसीबी ने ट्वीट में कहा था कि हमें संजय बांगड़ का आरसीबी परिवार में आईपीएल 2021 के लिये बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर स्वागत करने में खुशी हो रही है। कोच का स्वागत है। भारत के लिये 2001 से 2004 के बीच 12 टेस्ट और 15 वनडे खेलने वाले 48 वर्षीय बांगड़ आरसीबी में इस नयी भूमिका में फिर भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ जुड़ जायेंगे। 

टॅग्स :रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरआईपीएल 2021IPL 2020विराट कोहलीमुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या