Highlightsपुरुष आईपीएल टीम और महिला डब्ल्यूपीएल टीम दोनों शामिल हैं।टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के सत्यन गजवानी उपाध्यक्ष का पद संभालेंगे।आर्यमन विक्रम बिरला फ्रेंचाइजी के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।
बेंगलुरु: आईपीएल में 24 फरवरी 2026 याद रखा जाएगा। एक दिन में 2 बड़े कारनामे हुए। 28 फरवरी से शुरू हो रहे आईपीएल से पहले राजस्थान रॉयल्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम बिक गई। राजस्थान रॉयल्स के बाद आरसीबी को भी नए मालिक मिल गए हैं। यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आदित्य बिरला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के एक गठजोड़ को 16,706 करोड़ रुपये (1.78 अरब डॉलर) के नकद सौदे में बेच दिया है।
समूह ने यूएसएल के साथ फ्रेंचाइजी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता कर लिया है। खबरों के अनुसार, 1.78 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 16,706 करोड़ रुपये) के इस सौदे से कंसोर्टियम को फ्रेंचाइजी का 100% स्वामित्व मिल गया है, जिसमें इसकी पुरुष आईपीएल टीम और महिला डब्ल्यूपीएल टीम दोनों शामिल हैं।
कंसोर्टियम में आदित्य बिरला समूह (एबीजी), टाइम्स ऑफ इंडिया समूह (टीओआई), बोल्ट वेंचर्स (बोल्ट) और ब्लैकस्टोन शामिल हैं। आदित्य बिरला समूह के निदेशक आर्यमन विक्रम बिरला नई स्वामित्व संरचना के तहत फ्रेंचाइजी के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के सत्यन गजवानी उपाध्यक्ष का पद संभालेंगे।
बोल्ट वेंचर्स के संस्थापक डेविड ब्लिट्जर और बीएक्सपीई के सीईओ वायरल पटेल भी निवेशक समूह का हिस्सा हैं। आदित्य बिरला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिरला ने एक बयान में कहा कि आईपीएल एक वैश्विक खेल शक्ति के रूप में विकसित हुआ है और इसने भारतीय खेलों के व्यवसाय को बदल दिया है।
उन्होंने कहा, “पिछले दो दशकों में, आईपीएल एक वैश्विक खेल शक्ति के रूप में विकसित हुआ है जिसने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया है और भारत के लिए अपार मूल्य सृजित किया है। आधुनिक खेलों में सबसे प्रभावशाली फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में, आरसीबी आदित्य बिरला समूह को वैश्विक खेल जगत में संस्था निर्माण की अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एक विशिष्ट मंच प्रदान करती है।
हम इस संपत्ति के संरक्षक बनकर प्रसन्न हैं और इस असाधारण विरासत को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” आर्यमन बिरला ने कहा कि यह साझेदारी खेल, मीडिया और उपभोक्ता व्यवसायों की विशेषज्ञता को जोड़ती है। उन्होंने कहा, “आरसीबी के विकास के अगले चरण को आकार देने के लिए इस साझेदारी में एक साथ आना एक सौभाग्य की बात है।
यह साझेदारी खेल, मीडिया और उपभोक्ता व्यवसायों की गहरी समझ को एक साथ लाती है। साथ मिलकर, हम मैदान पर, समुदाय में और उन प्रशंसकों के लिए साहसिक खेल जारी रखेंगे जो आरसीबी को वह बनाते हैं जो वह है।” एक अन्य घटनाक्रम में, राजस्थान रॉयल्स का स्वामित्व भी बदल गया है।
अमेरिका स्थित उद्यमी काल सोमानी के नेतृत्व वाले एक समूह ने लगभग 1.63 अरब डॉलर के सौदे में इस फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण कर लिया है। नए स्वामित्व के तहत, आदित्य बिरला ग्रुप के आर्यमन विक्रम बिरला अध्यक्ष का पद संभालेंगे, जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी उपाध्यक्ष बनेंगे। इस समूह में बोल्ट वेंचर्स के संस्थापक डेविड ब्लिट्जर और बीएक्सपीई के सीईओ वायरल पटेल शामिल हैं।