इंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी लिए हैं और वे सबसे छोटे प्रारूप में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में सातवें स्थान पर हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 6, 2026 06:14 IST2026-04-06T06:10:07+5:302026-04-06T06:14:00+5:30

rcb ipl 2026 Bhuvneshwar Kumar 192 match 200 wickets scored double century Indian Premier League becoming second bowler world to do so | इंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

file photo

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल में 200 विकेट लेने वाले एकमात्र अन्य गेंदबाज हैं।भुवनेश्वर पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं।

बेंगलुरुः बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच के दौरान भुवनेश्वर कुमार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज ने सीएसके के 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरे ओवर में आयुष म्हात्रे का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, जो इस सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं, आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले एकमात्र अन्य गेंदबाज हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

युजवेंद्र चहल - 176 मैचों में 224 विकेट

भुवनेश्वर कुमार - 192* मैचों में 200 विकेट

सुनील नारायण - 191 मैचों में 193 विकेट

पीयूष चावला - 192 मैचों में 192 विकेट

आर. अश्विन - 221 मैचों में 187 विकेट।

भुवनेश्वर ने भारत के लिए 90 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी लिए हैं और वे सबसे छोटे प्रारूप में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में सातवें स्थान पर हैं। आईपीएल में भुवनेश्वर पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आईपीएल में भुवनेश्वर पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं।

Open in app