RCB IPL 2023 Team Squad: 15 साल के बाद ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे कोहली!, आरसीबी अभी तक खिताब से दूर, जानें शेयडूल

RCB IPL 2023 Team Squad: 2022 में फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली बैंगलोर अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही थी और आईपीएल 2022 में दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स से हार गई थी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 29, 2023 13:57 IST2023-03-29T13:56:06+5:302023-03-29T13:57:35+5:30

RCB IPL 2023 Team Squad virat kohli Royal Challengers Bangalore Schedule Team Players List Captain Jersey Venue Indian Premier League’s 16th Season | RCB IPL 2023 Team Squad: 15 साल के बाद ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे कोहली!, आरसीबी अभी तक खिताब से दूर, जानें शेयडूल

ग्रुप बी में आरसीबी, जीटी, सीएसके, पीबीकेएस, एसआरएच हैं। (file photo)

Highlightsपहले मैच में 2 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।फाइनल 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।ग्रुप बी में आरसीबी, जीटी, सीएसके, पीबीकेएस, एसआरएच हैं।

RCB IPL 2023 Team Squad: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 31 मई 2023 से शुरू हो रहा है। सभी 10 टीम मुकाबले के लिए तैयार है। 4 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सामने गत चैंपियन गुजरात के बीच उद्धघाटन मुकाबला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले मैच में 2 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

2022 में फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली बैंगलोर अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही थी और आईपीएल 2022 में दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स से हार गई थी। आरसीबी को ग्रुप बी में रखा गया है और आईपीएल 2023 का फाइनल 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप बी में आरसीबी, जीटी, सीएसके, पीबीकेएस, एसआरएच हैं।

आईपीएल के आगामी सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) अपने दस्ते में बदलाव के साथ टूर्नामेंट में प्रवेश करेगी। 15 वर्षों तक आईपीएल में भाग लेने के बावजूद आरसीबी अभी तक प्रतिष्ठित खिताब नहीं जीत पाई है और टीम के मालिक अभी भी इसे बदलने के लिए दृढ़ हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2023 टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), फिन एलेन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, वानिंदु हसरंगा, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, सोनू यादव, मनोज भांडगे, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, सिद्दार्थ कौल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, डेविड विली, अविनाश सिंह, राजन कुमार, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) IPL 2023 का पूरा शेड्यूलः

मैच 1: 2 अप्रैल, 2023 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु, शाम साढ़े 7 बजे

मैच 2: 6 अप्रैल, 2023 - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता, शाम 7:30 

मैच 3: 10 अप्रैल, 2023 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, बेंगलुरु, दोपहर 3:30 बजे

मैच 4: 15 अप्रैल, 2023 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु, दोपहर 3:30 बजे

मैच 5: 17 अप्रैल, 2023 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु, शाम साढ़े सात बजे

मैच 6: 20 अप्रैल, 2023 - पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मोहाली, दोपहर 3:30 बजे

मैच 7: 23 अप्रैल, 2023 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स, बेंगलुरु, दोपहर 3:30 बजे

मैच 8: 26 अप्रैल, 2023 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु, शाम साढ़े 7 बजे

मैच 9: 1 मई, 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ, शाम 7:30 बजे

मैच 10: 6 मई, 2023 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली, शाम साढ़े सात बजे

मैच 11: 9 मई, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई, शाम 7:30 बजे

मैच 12: 14 मई, 2023 - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, जयपुर, दोपहर 3:30 बजे

मैच 13: 18 मई, 2023 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, हैदराबाद, शाम 7:30

मैच 14: 21 मई, 2023 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स, बेंगलुरु, शाम साढ़े 7 बजे।

Open in app