IPL 2021: 29 गेंदों में 71 रन जड़ने वाले खिलाड़ी ने भरी इंडिया के लिए उड़ान, कोहली, डिविलियर्स, मैक्सवेल संग मचाएगा धमाल

RCB Finn Allen, IPL 2021: आरसीबी को इस सीजन अपना पहला मुकाबला सबसे ताकतवर माने जाने वाली मुंबई इंडियंस की टीम से खेलना है।

By अमित कुमार | Updated: April 2, 2021 16:41 IST2021-04-02T16:41:46+5:302021-04-02T16:41:46+5:30

RCB Finn Allen warms up for IPL 2021 with 29-ball 71 join team as soon as possible | IPL 2021: 29 गेंदों में 71 रन जड़ने वाले खिलाड़ी ने भरी इंडिया के लिए उड़ान, कोहली, डिविलियर्स, मैक्सवेल संग मचाएगा धमाल

आरसीबी की टीम। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsएलेन आगामी सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं।बांग्लादेश को सीरीज हराने के बाद एलेन की कोशिश अब आरसीबी के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी करने की होगी।एलेन के लिए यह आईपीएल का पहला सीजन होगा, ऐसे में उन्हें खुद को साबित करने की चुनौती होगी।

RCB Finn Allen, IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन ने कीवी टीम के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। पिन की धमाकेदार पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज में भी बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया। फिन एलेन इस सीजन आईपीएल में आरसीबी टीम का हिस्सा हैं और वह टीम के साथ जल्द ही जुड़ने वाले हैं।

ऑकलैंड के ईडन पार्क में तीसरे टी-20 में एलेन ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 18 गेंदें लीं। उन्होंने तस्कीन अहमद के शिकार होने से पहले सिर्फ 29 गेंदों पर 71 रन बनाए। उनकी पारी में 3 छक्के और 10 चौके शामिल थे। पिछले सर्वश्रेष्ठ कोलिन मुनरो थे जिन्होंने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। 

फिन एलेन ने भारत के लिए उड़ान भर ली है। एलेन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी तस्वीर शेयर की है और लिखा, 'RCB जल्दी ही मिलते हैं।' आरसीबी की टीम में एलेन के जुड़ने से टीम को बड़ा फायदा पहुंच सकता है। एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों संग मिलकर फिन एलेन आरसीबी की बल्लेबाजी की कमजोर कड़ी को दूर कर सकते हैं। 

Open in app