RCB ने मारी फाइनल में एंट्री, ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना का धमाकेदार प्रदर्शन

पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां जोरदार वापसी करते हुए यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यूपी वॉरियर्स के लिए इस हार के बाद प्ले ऑफ में जगह बनाने काफी मुश्किल हो गया है।

By संदीप दाहिमा | Updated: January 29, 2026 23:22 IST2026-01-29T23:21:53+5:302026-01-29T23:22:36+5:30

RCB-Enter-Final-Grace-Harris-Smriti-Mandhana-Brilliant-performance-wpl | RCB ने मारी फाइनल में एंट्री, ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना का धमाकेदार प्रदर्शन

RCB ने मारी फाइनल में एंट्री, ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना का धमाकेदार प्रदर्शन

googleNewsNext
HighlightsRCB ने मारी फाइनल में एंट्री, ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना का धमाकेदार प्रदर्शन

पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां जोरदार वापसी करते हुए यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यूपी वॉरियर्स के लिए इस हार के बाद प्ले ऑफ में जगह बनाने काफी मुश्किल हो गया है। नाडिन डि क्लर्क के चार विकेट और ग्रेस हैरिस के दो विकेट से आरसीबी ने शानदार शुरुआत करने वाली यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट पर 143 रन पर रोक दिया। टीम ने इसके बाद हैरिस (37 गेंद में 75) और मंधाना (27 गेंद में नाबाद 54) की 108 रन की आक्रामक साझेदारी से महज 13.1 ओवर में दो विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस बड़ी जीत के साथ RCB के 12 अंक हो गए, जिससे टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली और पांच टीमों की तालिका में शीर्ष स्थान पर भी कब्जा जमाया।

यूपी वॉरियस चार अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है और एक मैच शेष होने के बावजूद उसका नेट रन रेट भी सबसे खराब है, जिससे उसका अभियान लगभग खत्म होने की कगार पर है। लक्ष्य का पीछा करते हुए ‘प्लेयर ऑफ मैच’ हैरिस ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने शुरुआती ओवरों में क्रांति गौड़ को निशाना बनाया। तीसरे ओवर में उन्होंने पांच चौके जड़कर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। उन्होंने आशा शोभना की गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से शॉट लगाकर सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हैरिस ने 13 चौके और दो छक्के लगाए जबकि मंधाना ने भी 26 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़कर मैच को पूरी तरह से आरसीबी के पक्ष में कर दिया। हैरिस को में शिखा पांडे ने क्रॉस-सीम गेंद पर बोल्ड किया, लेकिन तब तक जीत औपचारिकता भर रह गई थी। प्ले ऑफ में जगह के लिए करो या मरो जैसे मुकाबले में वॉरियर्स ने सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे को बाहर कर दीप्ति शर्मा को मेग लैनिंग के साथ पारी की शुरुआत करने भेजा।

यह फैसला शुरुआत में काफी सफल रहा। भारतीय हरफनमौला दीप्ति ने 43 गेंदों में 55 रन (छह चौके, एक छक्का) की शानदार पारी खेली। दीप्ति और लैनिंग (41) ने पहले विकेट के लिए 49 गेंदों में 72 रन की साझेदारी कर मौजूदा सत्र में टीम को सर्वश्रेष्ठ शुरुआत दिलाई। इससे टीम को तेज शुरुआत मिली, लेकिन क्लर्क ने बीच के ओवरों में 22 रन पर चार विकेट और  ग्रेस हैरिस (तीन ओवर में 22 रन पर दो विकेट) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए रनगति पर ब्रेक लगा दिया। आठ ओवर में बिना विकेट के 74 रन बनाने वाली यूपी वॉरियर्स की टीम 13.2 ओवर में 103 तक पहुंचने में चार विकेट गंवा दिये। दीप्ति ने एक छोर संभाले रखा लेकिन  लगातार विकेट गिरते रहे और रन रेट भी धीमा हो गया शुरुआत में दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए पहले तीन ओवर में सिर्फ 12 रन बनाए, लेकिन श्रेयांका पाटिल के ओवर में गियर बदल दिया।

दीप्ति ने फुल टॉस पर चौका लगाया, जबकि लैनिंग ने क्रीज में आगे बढ़कर स्क्वायर लेग पर जोरदार शॉट खेला, जिससे यह ओवर मैच का रुख बदलने वाला साबित हुआ। दीप्ति ने इसके बाद लॉरेन बेल को निशाना बनाया, वहीं लैनिंग ने सायली सतघरे के ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ा। सातवें ओवर में रेड्डी के खिलाफ 18 रन बने, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने तीन बार गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। सात ओवर में बिना विकेट खोए 68 रन बनाकर यूपी वॉरियर्स 200 के स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन इसके बाद टीम की पारी बिखर गई। डि क्लर्क ने पहली सफलता दिलाते हुए लैनिंग को 30 गेंदों में 41 रन (छह चौके, एक छक्का) पर आउट किया और फिर  एमी जोन्स (एक) को पगबाधा कर दिया। हैरिस ने इसके बाद हरलीन देओल (14 गेंदों में 14) और क्लो ट्रायोन (छह) को लगातार ओवरों में आउट कर यूपी वॉरियर्स की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

Open in app