दिल्ली का सपना फिर टूटा, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता WPL खिताब

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर जीत को दोहराते हुए दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। वडोदरा में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

By संदीप दाहिमा | Updated: February 5, 2026 23:32 IST2026-02-05T23:24:07+5:302026-02-05T23:32:48+5:30

Rcb-Chase-203-to-Defeat-Dc-in-wpl-2026-final | दिल्ली का सपना फिर टूटा, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता WPL खिताब

दिल्ली का सपना फिर टूटा, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता WPL खिताब

googleNewsNext
Highlightsदिल्ली का सपना फिर टूटा, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता WPL खिताब203 रन भी पड़े कम, मंधाना–वॉल की तूफानी साझेदारी से RCB फिर बनी चैंपियन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर जीत को दोहराते हुए दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। वडोदरा में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारा मगर पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का बड़ा स्कोर बना डाला। शुरुआती ओवरों में चौके-छक्कों के साथ रन बटोरने के बाद कुछ विकेट गिरे मगर बल्लेबाजों ने शादार खेल दिखाया, लिजेल ली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 37 रन बनाए। शेफाली वर्मा 13 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गईं। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को संभाला और 32 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ दिया, जेमिमा 57 रन बनाकर आउट हो गई, लॉरा वुल्फार्ट और शिनेल हेनरी ने पारी को संभाला और 20 ओवर के खेल के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार बल्लेबाजी की जिसमें स्मृति मांधना ने 41 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली, जॉर्जिया वॉल ने 54 गेंदों में 79 रनों की तूफानी पारी खेली और 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाकर फाइनल मैच जीत लिया।

Open in app