रणवीर सिंह ने किया फिल्म '83' के टीजर का लोकार्पण

By भाषा | Updated: November 26, 2021 16:30 IST

Open in App

मुंबई, 26 नवंबर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने शुक्रवार को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म '83' के पहले टीजर का लोकार्पण किया।

फिल्मकार कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत को दर्शाया गया है, जब टीम ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था।

सिंह ने सोशल मीडिया पर 59 सेकेंड लंबी क्लिप साझा की, जिसमें वह कपिल देव की भूमिका में वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स को आउट करते दिख रहे हैं।

उन्होंने लिखा, ''महानतम कथा। महानतम प्रसिद्धि। '83' फिल्म 24 दिसंबर, 2021 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होने जा रही है। टीजर जारी हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या