रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनलः दूसरे दिन का खेल खत्म, बंगाल 96 रन पीछे, उत्तराखंड के पास 47, जेके के पास 126 और मुंबई के पास 136 रन की बढ़त

Ranji Trophy quarter-finals: दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर की टीम 5 विकेट पर 84 रन बनाकर 126 रन की बढ़त हासिल कर ली।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 7, 2026 17:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देRanji Trophy quarter-finals: तीसरे मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम पहली पारी में 199 रन पर ढेर हो गई।Ranji Trophy quarter-finals: मध्य प्रदेश की टीम पहली पारी में 152 पर ढेर हो गई। Ranji Trophy quarter-finals: मुंबई ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 189 रन बना ली है।

मुंबईः रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले जारी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बंगाल की टीम 96 रन पीछे है। इस बीच उत्तराखंड के पास 47, जम्मू कश्मीर के पास 126 और मुंबई के पास 136 रन की बढ़त हासिल है। कल्याणी ग्राउंड पर आंध्र ने पहले खेलते हुए 295 रन बनाए। जवाब में मोहम्मद शमी की टीम बंगाल 6 विकेट पर 199 रन बना सकी है। दूसरे मैच में झारखंड की टीम पहले खेलते हुए 235 रन बना सकी और जवाब में उत्तराखंड की टीम 5 विकेट पर 282 रन बना ली। तीसरे मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम पहली पारी में 199 रन पर ढेर हो गई।

जवाब में मध्य प्रदेश की टीम पहली पारी में 152 पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर की टीम 5 विकेट पर 84 रन बनाकर 126 रन की बढ़त हासिल कर ली। चौथे मैच में मुंबई की टीम पहली पारी में 120 पर आउट हो गई। पहली पारी में कर्नाटक की टीम मात्र 173 पर आउट हो गई और पहली पारी में 53 रन की बढ़त ली। मुंबई ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 189 रन बना ली है।

टॅग्स :रणजी ट्रॉफीमुंबईकर्नाटकआंध्र प्रदेशपश्चिम बंगालझारखंडउत्तराखण्डजम्मू कश्मीरमध्य प्रदेश

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या