Ranji Trophy QF: सेमीफाइनल में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक, बंगाल या आंध्र में फैसला 10 फरवरी को, मुंबई, मध्य प्रदेश और झारखंड का सपना टूटा

Ranji Trophy QF:मध्य प्रदेश को 56 रन से हराकर अपने 67 साल के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 9, 2026 17:01 IST2026-02-09T16:59:48+5:302026-02-09T17:01:54+5:30

Ranji Trophy QF Uttarakhand Jammu-Kashmir Karnataka in semi-finals decision Bengal or Andhra February 10 Madhya Pradesh 56 runs place in semi-finals first time 67-year history | Ranji Trophy QF: सेमीफाइनल में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक, बंगाल या आंध्र में फैसला 10 फरवरी को, मुंबई, मध्य प्रदेश और झारखंड का सपना टूटा

file photo

googleNewsNext
Highlightsआंध्र को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 5वें दिन 270 रन की जरूरत है। फैसला मंगलवार यानी 10 फरवरी को होगा। बंगाल या आंध्र कौन सेमीफाइनल खेलेगा। 

इंदौर: रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल जारी है। इस बीच 3 टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक की टीम पहुंच गई है। 15 फरवरी से सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। चौथी टीम पर फैसला मंगलवार यानी 10 फरवरी को होगा। बंगाल या आंध्र कौन सेमीफाइनल खेलेगा। आंध्र को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 5वें दिन 270 रन की जरूरत है। 

मुंबई, मध्य प्रदेश और झारखंड का सपना टूट गया है। तेज गेंदबाज आकिब नबी के करियर के सर्वश्रेष्ठ 12 विकेट से जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच के चौथे दिन सोमवार को यहां मध्य प्रदेश को 56 रन से हराकर अपने 67 साल के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

पहली पारी में सात विकेट चटकाने वाले 29 साल के नबी ने दूसरी पारी में पांच विकेट झटके जिससे जीत के लिए 291 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही 2021-22 की चैंपियन मध्य प्रदेश की टीम 234 रन पर आउट हो गयी।

भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल के 24वें प्रथम श्रेणी शतक की बदौलत कर्नाटक ने सोमवार को यहां 42 बार के चैंपियन मुंबई को चार विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। राहुल ने 182 गेंद में 14 चौकों और एक छक्के से 130 रन की पारी खेली जिससे कर्नाटक ने 325 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट पर 325 रन बनाकर जीत दर्ज की

Open in app