Ranji Trophy: टीम इंडिया के लिए 49 रन बनाने वाले 34 वर्षीय खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, देखें वीडियो

Ranji Trophy: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अपना आदर्श मानने वाले क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया।

By धीरज मिश्रा | Updated: February 19, 2024 17:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देसौरभ तिवारी ने क्रिकेट को कहा अलविदा सौरभ ने भारत के लिए तीन वनडे मैच में बनाए 49 रन आईपीएल में कई टीमों के साथ जुड़े, 100 के करीब मैचों में की बल्लेबाजी

Ranji Trophy: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अपना आदर्श मानने वाले क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया। रणजी ट्रॉफी में अपना आखिरी मैच जीतने के बाद तिवारी भावुक हुए। उन्होंने आखिरी बार 22 गज की पट्टी को चूमा। उनकी आंखें नम थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रही है।

तिवारी उसी झारखंड से आते हैं जहां से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आते हैं। धोनी को अपना आइडल मानने वाले तिवारी अपनी जवानी के दिनों में उनके जैसे लंबे बाल रखा करते थे। सिर्फ बाल ही क्यों तिवारी क्रिकेट की पिच पर उनके जैसे लंबे-लंबे शॉट्स मारने के लिए भी जाने जाते थे। लेकिन, उन्हें टीम इंडिया के लिए ज्यादा खेलने को नहीं मिला।

तिवारी ने भारत के लिए महज 3 वनडे खेले। 3 वनडे की दो पारियों में तिवारी ने 49 रन बनाए। उनका वनडे करियर में उच्चतम स्कोर 49 रहा। उन्होंने 56 गेंद फेस की। 87.5 की एवरेज रही। वनडे में तिवारी ने 5 चौके और एक छक्का भी जड़ा। बताते चले कि विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने साल 2008 में अंडर-19 विश्व कप जीता था। इस टीम में सौरभ तिवारी भी थे। तिवारी ने रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला। इस मैच की दो पारियों में तिवारी ने कुल 46 रन बनाए।

एक नजर तिवारी के करियर पर

तिवारी ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। तिवारी ने साल 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे इंनटरनेशनल मैच खेला था।

आईपीएल में तिवारी ने 25 अप्रैल 2008 को पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू किया था। साल 2021 में राजस्थान के खिलाफ आखिरी आईपीएल मैच खेला था। तिवारी ने 93 आईपीएल मैच की 74 पारियों में 1494 रन बनाए। उच्चतम स्कोर 61 रहा। 26.73 की एवरेज। 1244 गेंद फेस की। 120.1 का स्ट्राइक रेट, 8 हाफ सेंचुरी। 111 चौके और 50 छक्के जड़ने में कामयाब रहे।

टॅग्स :भारतआईपीएल 2024मुंबई इंडियंसRCBदिल्ली कैपिटल्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या