रणजी ट्रॉफी : ध्रुव के शतक से पहले दिन संभला दिल्ली, गौतम गंभीर हुए फेल

दिल्ली की शुरुआत खराब रही और गौतम गंभीर (15 रन) के साथ पारी की शुरुआत करने आए कुणाल चंदेला बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

By विनीत कुमार | Published: December 29, 2017 6:50 PM

Open in App

ध्रुव शौरी के नाबाद 123 रनों की बदौलत दिल्ली की टीम ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ जारी रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान पर 271 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक शौरी के साथ विकास मिश्रा भी पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले टॉस विदर्भ ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। विदर्भ की टीम अपना पहला रणजी ट्रॉफी फाइनल खेल रही है।

दिल्ली की शुरुआत खराब रही। गौतम गंभीर (15 रन) के साथ पारी की शुरुआत करने आए कुणाल चंदेला बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। चंदेला के बाद गौतम गंभीर, नीतीश राणा (21), कप्तान ऋषभ पंत (21) भी लगातार अंतराल पर पवेलियन लौटते चले गए। दिल्ली ने एक समय 99 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे।

हालांकि, इसके बाद हिम्मत सिंह (66) के साथ शौरी ने 105 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचाया। हिम्मत ने 72 गेंदों की पारी में 8 चौके और दो छक्के लगाए।  विदर्भ की ओर से आदित्य ठकारे और रजनीश गुरबानी ने दो-दो विकेट चटकाए। जबकि सिदेश नेराल और अक्षय वखाड़े ने एक-एक सफलता हासिल की।

टॅग्स :रणजी ट्रॉफीगौतम गंभीरहोल्कर स्टेडियम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या