रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनलः सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम उत्तराखंड, बंगाल 123 रन आगे, कर्नाटक को 212 और मप्र को 204 रन की जरूरत

Ranji Trophy 2025-26 Quarterfinals Highlight, Day 3: पहले खेलते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम पहली पारी में 194 और दूसरी पारी में 248 रन बना सकी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2026 19:29 IST2026-02-08T17:44:42+5:302026-02-08T19:29:22+5:30

Ranji Trophy 2025-26 Quarterfinals Highlight, Day 3 Uttarakhand first team reach semi-finals Bengal is 123 runs ahead Karnataka needs 212 and MP needs 204 runs | रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनलः सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम उत्तराखंड, बंगाल 123 रन आगे, कर्नाटक को 212 और मप्र को 204 रन की जरूरत

Ranji Trophy 2025-26 Quarterfinals Highlight, Day 3

googleNewsNext
HighlightsRanji Trophy 2025-26 Quarterfinals Highlight, Day 3:तीसरे मैच के तीसरे दिन मध्य प्रदेश की टीम को 204 रन की जरूरत है। Ranji Trophy 2025-26 Quarterfinals Highlight, Day 3: चौथे मैच में मुंबई और कर्नाटक के बीच मुंबई में खेला जा रहा है।Ranji Trophy 2025-26 Quarterfinals Highlight, Day 3: तीसरे मैच के तीसरे दिन कर्नाटक की टीम को 212 रन की जरूरत है।

मुंबईः रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल 2026 मुकाबले चल रहे हैं। 15 फरवरी से सेमीफाइनल खेले जाएंगे। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम उत्तराखंड है। ईशान किशन के टीम इंडिया में जाने से झारखंड को झटका लगा। उत्तराखंड ने तीसरे दिन झारखंड को हराया। उत्तराखंड ने पहले खेलते हुए 371 रन बनाए। जवाब में झारखंड की टीम पहली और दूसरी पारी मिलाकर 235 और 130 रन बना सकी और पारी और 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। मयंक मिश्रा और अभय नेगी की धारदार गेंदबाजी से उत्तराखंड ने रविवार को रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन झारखंड को पारी और छह रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। उत्तराखंड के बाएं हाथ के अनुभवी स्पिनर मिश्रा ने 22 रन पर पांच विकेट लेकर झारखंड को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया।

जबकि तेज गेंदबाज अभय नेगी ने 36 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे विरोधी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 130 रन पर ढेर हो गई। दूसरे मैच में बंगाल की टीम 123 रन से आगे है। आंध्र ने पहले खेलते हुए 295 रन बनाए। जवाब में बंगाल की टीम 6 विकेट पर 418 रन बना ली है।

तीसरे मैच के तीसरे दिन मध्य प्रदेश की टीम को 204 रन की जरूरत है। पहले खेलते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम पहली पारी में 194 और दूसरी पारी में 248 रन बना सकी। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम पहली पारी में 152 और दूसरी पारी में 5 विकेट पर 87 रन बनाकर संघर्ष कर रही है। चौथे मैच में मुंबई और कर्नाटक के बीच मुंबई में खेला जा रहा है।

तीसरे मैच के तीसरे दिन कर्नाटक की टीम को 212 रन की जरूरत है। पहले खेलते हुए मुंबई की टीम पहली पारी में 120 और दूसरी पारी में 377 रन बना सकी। जवाब में कर्नाटक की टीम पहली पारी में 177 और दूसरी पारी में 2 विकेट 113 रन बनाकर सघर्ष कर रही है। सुदीप कुमार घरामी ने रविवार को यहां रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल के तीसरे दिन अपने करियर की यादगार पहली दोहरी शतकीय पारी खेली।

जिससे बंगाल ने स्टंप तक पहली पारी में 123 रन की अहम बढ़त हासिल की। घरामी ने जबरदस्त संयम का परिचय देते हुए 451 गेंदों का सामना कर नाबाद 216 रन बना लिए हैं। इस तरह उन्होंने आंध्र के पहली पारी में 295 रन के जवाब में बंगाल को छह विकेट पर 418 रन तक बनाने में मदद की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने तीन विकेट लेकर मध्य प्रदेश के शीर्षक्रम की बखिया उधेड़ दी और अपनी टीम को रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में जीत के करीब भी पहुंचा दिया। अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 84 रन से आगे खेलते हुए जम्मू कश्मीर ने दूसरी पारी में 248 रन बनाये। आबिद मुश्ताक ने 73 गेंद में 41 रन बनाये जबकि वंशज शर्मा 92 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद रहे।

Open in app