Ranji Trophy 2024: टॉप-4 खिलाड़ी ने ठोके शतक?, रणजी ट्रॉफी में दूसरी बार..., एफसी मैच में शतक बनाने वाले शीर्ष चार बल्लेबाज

Ranji Trophy 2024: हिमाचल के लिए शुभम अरोड़ा ने 118 रन, प्रशांत चोपड़ा ने 171, अंकित कलसी ने नाबाद 205 और एकांत सिंह ने 101 रन बनाकर इतिहास कायम किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 12, 2024 17:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देपहले उपलब्धि गोवा ने 2019 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दर्ज की थी।सुमिरन अमोनकर (160), वैभव गोवेकर (160), स्मिट पटेल (नाबाद 137) और अमित वर्मा (नाबाद 122) ने बनाए थे।हिमाचल ने 3 विकेट पर 663 रन बनाकर पारी घोषित की।

Ranji Trophy 2024: हिमाचल प्रदेश ने शनिवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में उत्तराखंड के खिलाफ कमाल कर दिया। रणजी ट्रॉफी 2024 में एक पारी में शीर्ष चार बल्लेबाजों ने शतक ठोककर कारनामा किया। रणजी में दूसरी दफा हुआ है। हिमाचल के लिए शुभम अरोड़ा ने 118 रन, प्रशांत चोपड़ा ने 171, अंकित कलसी ने नाबाद 205 और एकांत सिंह ने 101 रन बनाकर इतिहास कायम किया। इससे पहले उपलब्धि गोवा ने 2019 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दर्ज की थी, सुमिरन अमोनकर (160), वैभव गोवेकर (160), स्मिट पटेल (नाबाद 137) और अमित वर्मा (नाबाद 122) ने बनाए थे।

हिमाचल ने 3 विकेट पर 663 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके जवाब में उत्तराखंड ने 1 विकेट पर 50 रन बना लिए है। उस समय गोवा ने 2 विकेट पर 589 रन बनाए थे। कुल मिलाकर यह केवल 14वां उदाहरण है, जब शीर्ष चार बल्लेबाजों ने प्रथम श्रेणी मैच में शतक बनाए हैं। 

Top four batters scoring centuries in FC match 2024: एफसी मैच में शतक बनाने वाले शीर्ष चार बल्लेबाज

मिडिलसेक्स बनाम ससेक्स, लॉर्ड्स 1920

मिडलसेक्स बनाम हैम्पशायर, साउथेम्प्टन 1923

विक्टोरिया बनाम न्यू साउथ वेल्स, एमसीजी 1926/27

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड, एडिलेड 1934/35

इंडियंस बनाम ससेक्स, होव 1946

ऑस्ट्रेलियाई बनाम कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज 1961

केंट बनाम ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, ऑक्सफोर्ड 1982

भारत बनाम बांग्लादेश, मीरपुर 2007

समरसेट बनाम लीसेस्टरशायर, टॉनटन 2010

ससेक्स बनाम डर्बीशायर, हॉर्शम 2010

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, कराची 2019/20

गोवा बनाम अरुणाचल प्रदेश, पोरवोर 2019/20

श्रीलंका बनाम आयरलैंड, गॉल 2022/23

हिमाचल प्रदेश बनाम उत्तराखंड, धर्मशाला 2024/25।

टॅग्स :रणजी ट्रॉफीहिमाचल प्रदेशउत्तराखण्डबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या