Ranji Trophy 2023-24: बिहार ने जीता टॉस, मुंबई ने 3 विकेट खोकर बनाए 104 रन, पटना में रणजी मुकाबला, जानें लाइव अपडेट

Ranji Trophy 2023-24: मुंबई की ओर से जय गोकुल बिष्टा और भूपेन लवलानी ने पारी की शुरुआत की। जय गोपाल 2 रन बनाकर आउट हो गए। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 5, 2024 13:04 IST

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर में 3 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। भूपेन ने 101 गेंद में 65 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके शामिल हैं।  लंच तक सुवेद पारकर और प्रसाद पवार क्रीज पर है।

Ranji Trophy 2023-24: रणजी ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत आज से हो रही है। कई साल बाद बिहार के पटना में मोइनुल हक स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। बिहार और मुंबई के बीच पहला मैच खेला जा रहा है। बिहार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर में 3 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। 

मुंबई की ओर से जय गोकुल बिष्टा और भूपेन लवलानी ने पारी की शुरुआत की। जय गोपाल 2 रन बनाकर आउट हो गए। भूपेन ने 101 गेंद में 65 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके शामिल हैं। बिस्फोटक खिलाड़ी सरफराज खान 1 रन बनाकर आउट हो गए। लंच तक सुवेद पारकर और प्रसाद पवार क्रीज पर है।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=420&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FZeeBiharJharkhand%2Fvideos%2F375748504999770%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="420" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

मोइनुल हक स्टेडियम एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का गवाह बन रहा है। मुंबई, केरल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी हुनर दिखाएंगे। आपको बता दें कि मुंबई टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के पास है। सरफराज खान, शिवम दुबे. धवल कुलकर्णी आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच में कारनामा कर चुके हैं। 

रणजी ट्रॉफी में खेलने वाली टीमें और ग्रुप इस प्रकार हैं:

एलीट ग्रुप ए: सौराष्ट्र, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, विदर्भ, हरियाणा, सर्विसेज, मणिपुर।

एलीट ग्रुप बी: बंगाल, आंध्र, मुंबई, केरल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, बिहार।

एलीट ग्रुप सी: कर्नाटक, पंजाब, रेलवे, तमिलनाडु, गोवा, गुजरात, त्रिपुरा, चंडीगढ़।

एलीट ग्रुप डी: मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बड़ौदा, दिल्ली, ओडिशा, पांडिचेरी, जम्मू और कश्मीर।

प्लेट ग्रुप: नागालैंड, हैदराबाद, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश।

टॅग्स :रणजी ट्रॉफीबीसीसीआईपटनाबिहारमुंबई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या