Ranji Trophy 2022-23: सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन ने किया रणजी डेब्यू, इस टीम के लिए खेलने उतरे, 12 गेंद में 4 रन पर नाबाद

Ranji Trophy 2022-23: राजस्थान के खिलाफ गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए लिए है। अर्जुन तेंदुलकर 12 गेंद में 4 रन पर नाबाद है। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2022 21:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस (एमआई) का भी हिस्सा थे।गोवा की ओर से सुरेश प्रभुदेसाई 81 रन पर नाबाद हैं और अर्जुन साथ दे रहे हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने पहले सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख और दूसरे सीजन में 30 लाख में खरीदा था। 

Ranji Trophy 2022-23: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर ने 13 दिसंबर को पोरवोरिम में गोवा क्रिकेट एसोसिएशन अकादमी ग्राउंड में राजस्थान के खिलाफ एलीट ग्रुप सी मैच में गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इस साल की शुरुआत में मुंबई के लिए खेलने का पर्याप्त मौका नहीं मिलने के बाद गोवा शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने मुंबई और गोवा के लिए केवल सात लिस्ट ए मैच और नौ टी20 मैच खेले हैं। राजस्थान के खिलाफ मैच उनकी प्रथम श्रेणी की शुरुआत भी हुई।

राजस्थान के खिलाफ गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए लिए है। अर्जुन तेंदुलकर 12 गेंद में 4 रन पर नाबाद है। अर्जुन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस (एमआई) का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

गोवा की ओर से सुरेश प्रभुदेसाई 81 रन पर नाबाद हैं और अर्जुन साथ दे रहे हैं। एमआई के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए अपने खेल के कुछ पहलुओं में सुधार करने की जरूरत है।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने भी अर्जुन को अनापत्ति प्रमाणपत्र (NoC) दिया, जिसने इसके लिए आवेदन किया था। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने पहले सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख और दूसरे सीजन में 30 लाख में खरीदा था। 

टॅग्स :सचिन तेंदुलकरअर्जुन तेंदुलकरगोवामहाराष्ट्रमुंबईरणजी ट्रॉफीबीसीसीआईमुंबई इंडियंसIPLआईपीएल 2022
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या