सौराष्ट्र क्रिकेट टीम ने राजकोट में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के 86वें सीजन के फाइनल मुकाबले में पहले दिन के खेल तक सौराष्ट्र ने 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं। फिलहाल अर्पित वसावड़ा क्रीज पर मौजूद हैं।
सौराष्ट्र की शुरुआत शानदार रही और सलामी बल्लेबाज हार्दिक देसाई (38) और अवि बरोट ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। अवि ने 6 चौकों का मदद से 54 रन की पारी खेली। उनके अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विश्वराज जडेजा ने 7 बाउंड्री की मदद से इतने ही रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
जडेजा ने शेल्डन जैक्सन के साथ तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। वहीं चेतेश्वर पुजारा (5) रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। पहले दिन के खेल तक फिलहाल बंगाल की ओर से आकाशदीप ने 3, जबकि शाहबाज अहमद और ईशान पोरेल ने 1-1 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। बता दें कि सौराष्ट्र की कमान जयदेव उनादकट के हाथों में है तो बंगाल की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन कर रहे हैं।
दोनों टीमें -
सौराष्ट्र : जयदेव उनादकट (कप्तान), हरविक देसाई, अवि बरोट (विकेटकीपर), चेतेश्वर पुजार, विश्वराज जडेजा, शेल्डन जैक्सन, अर्पित वादवदा, चिराग जानी, प्रेरक मनकाद, धर्मेंद्र सिंह जडेजा और चेतन सकारिया।
बंगाल : अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप कुमार घरमी, सुदीप चटर्जी, मनोज तिवारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आकाश दीप, अंसतुप मजुमदार, मुकेश कुमार, अरनब नंदी, ईशान पोरेल और शहबाज अहमद।
09 Mar, 20 : 05:17 PM
पहले दिन का खेल समाप्त
पहले दिन के खेल तक सौराष्ट्र ने 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं। फिलहाल अर्पित वसावड़ा क्रीज पर मौजूद हैं।
09 Mar, 20 : 04:21 PM
पहले दिन के खेल के 16 ओवर बाकी
पहले दिन के खेल के 16 ओवर बाकी रह गए हैं। सौराष्ट्र ने 4 विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए हैं। अर्पित वसावडा 26, जबकि चेतेश्वर पुजारा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। चौथे विकेट के लिए 11 रन की साझेदारी हो चुकी है।
09 Mar, 20 : 03:57 PM
सौराष्ट्र को लगा चौथा झटका
69वें ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान पोरेल ने शेल्डन जैक्सन को आउट कर बंगाल को चौथी सफलता दिलाई। जैक्सन 15 गेंदों में 3 चौके की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 69 ओवर के बाद सौराष्ट्र का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 182 रन।
09 Mar, 20 : 03:41 PM
विश्वराज जडेजा 54 रन बनाकर आउट
66वें ओवर की तीसरी गेंद पर आकाश दीप ने विश्वराज जडेजा को आउट कर बंगाल को तीसरी सफलता दिलाई। विश्वराज 92 गेंदों में 7 चौके की मदद से 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 65.3 ओवर के बाद सौराष्ट्र का स्कोर 163 रन।
09 Mar, 20 : 02:49 PM
टी ब्रेक तक सौराष्ट्र का स्कोर 155/2
61 ओवर के बाद अंपायरों ने टी ब्रेक का फैसला किया। टी ब्रेक तक सौराष्ट्र ने दो विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए थे। क्रीज पर विश्वराज जडेजा (47) और अर्पित वादवदा (14) मौजूद।
09 Mar, 20 : 01:40 PM
अवि बरोट का अर्धशतक पूरा
48 ओवरों के खेल तक सौराष्ट्र ने 1 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। फिलहाल विश्वराज जडेजा 19, जबकि अवि बरोट 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 61 गेंदों में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है।
09 Mar, 20 : 01:09 PM
सौराष्ट्र की टीम को लगा पहला झटका
38वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शाहबाज अहमद ने हरविक देसाई को आउट कर सौराष्ट्र को पहला झटका दिया। हरविक 111 गेंदों में 5 चौके की मदद से 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 37.5 ओवर के बाद सौराष्ट्र का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 82 रन।
09 Mar, 20 : 12:03 PM
लंच तक सौराष्ट्र ने बनाए 77 रन
35 ओवर का खेल खत्म होने के बाद अंपायरों ने लंच ब्रेक का फैसला किया। लंच तक सौराष्ट्र ने बिना कोई विकेट गंवाए 77 रन बना लिए थे। हरविक देसाई 37 और अवि बरोट 39 रन बनाकर खेल रहे थे।
09 Mar, 20 : 11:55 AM
मुश्किल में बंगाल के गेंदबाज
33 ओवर के बाद सौराष्ट्र क्रिकेट टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 76 रन। क्रीज पर हरविक देसाई (37) और अवि बरोट (38) मौजूद।
09 Mar, 20 : 10:26 AM
सौराष्ट्र की सधी शुरुआत
फाइनल मुकाबले में सलामी बल्लेबाज हरविक देसाई और अवि बरोट ने सौराष्ट्र को सधी शुरुआत दिलाई है। सौराष्ट्र ने 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए है। क्रीज पर हरविक देसाई 13 और अवि बरोट 19 रन बनाकर मौजूद है।
09 Mar, 20 : 10:24 AM
हरविक देसाई-अवि बरोट ने पारी शुरू की
सौराष्ट्र की ओर से सलामी बल्लेबाज हरविक देसाई और अवि बरोट ने पारी की शुरुआत की।
09 Mar, 20 : 10:18 AM
दोनो टीमें इस प्रकार हैं -
सौराष्ट्र : जयदेव उनादकट (कप्तान), हरविक देसाई, अवि बरोट (विकेटकीपर), चेतेश्वर पुजार, विश्वराज जडेजा, शेल्डन जैक्सन, अर्पित वादवदा, चिराग जानी, प्रेरक मनकाद, धर्मेंद्र सिंह जडेजा और चेतन सकारिया।
बंगाल : अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप कुमार घरमी, सुदीप चटर्जी, मनोज तिवारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आकाश दीप, अंसतुप मजुमदार, मुकेश कुमार, अरनब नंदी, ईशान पोरेल और शहबाज अहमद।
09 Mar, 20 : 10:18 AM
सौराष्ट्र का टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला
सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।