ठळक मुद्देरविचंद्रन स्मरण ने भी 191 गेंद में 11 चौकों की मदद से नाबाद 121 रन की पारी खेली।रणजी सत्र में उनके 50 विकेट पूरे हो गए हैं। कप्तान देवदत्त पडिक्कल के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहले दोहरे शतक बनाए।
कल्याणी: मोहम्मद शमी के तीन विकेट के बावजूद जम्मू कश्मीर ने बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन सोमवार को पांच विकेट पर 198 रन बना लिये जिससे मुकाबला अभी भी बराबरी का है। बंगाल ने पांच विकेट पर 249 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 328 रन बनाये। जम्मू कश्मीर के लिये आकिब नबी ने 26 ओवरों में 87 रन देकर पांच विकेट लिये।
इस रणजी सत्र में उनके 50 विकेट पूरे हो गए हैं। कप्तान देवदत्त पडिक्कल के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहले दोहरे शतक की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में सोमवार को उत्तराखंड के खिलाफ छह विकेट पर 689 रन बनाये। रविचंद्रन स्मरण ने भी 191 गेंद में 11 चौकों की मदद से नाबाद 121 रन की पारी खेली।