रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनलः 130 रन पीछे जम्मू-कश्मीर, बंगाल 328 पर ढेर, कर्नाटक ने कसा शिकंजा, उत्तराखंड के खिलाफ बनाए 689 रन

कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में सोमवार को उत्तराखंड के खिलाफ छह विकेट पर 689 रन बनाये।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2026 21:33 IST2026-02-16T21:30:54+5:302026-02-16T21:33:19+5:30

ranji match BEN 328 JK 198-5 Jammu and Kashmir trail 130 runs KAR 689-6 Stumps Karnataka tightens grip scores 689 runs against Uttarakhand | रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनलः 130 रन पीछे जम्मू-कश्मीर, बंगाल 328 पर ढेर, कर्नाटक ने कसा शिकंजा, उत्तराखंड के खिलाफ बनाए 689 रन

file photo

googleNewsNext
Highlightsरविचंद्रन स्मरण ने भी 191 गेंद में 11 चौकों की मदद से नाबाद 121 रन की पारी खेली।रणजी सत्र में उनके 50 विकेट पूरे हो गए हैं। कप्तान देवदत्त पडिक्कल के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहले दोहरे शतक बनाए।

कल्याणी: मोहम्मद शमी के तीन विकेट के बावजूद जम्मू कश्मीर ने बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन सोमवार को पांच विकेट पर 198 रन बना लिये जिससे मुकाबला अभी भी बराबरी का है। बंगाल ने पांच विकेट पर 249 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 328 रन बनाये। जम्मू कश्मीर के लिये आकिब नबी ने 26 ओवरों में 87 रन देकर पांच विकेट लिये।

इस रणजी सत्र में उनके 50 विकेट पूरे हो गए हैं। कप्तान देवदत्त पडिक्कल के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहले दोहरे शतक की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में सोमवार को उत्तराखंड के खिलाफ छह विकेट पर 689 रन बनाये। रविचंद्रन स्मरण ने भी 191 गेंद में 11 चौकों की मदद से नाबाद 121 रन की पारी खेली।

Open in app