28 फरवरी को रचा जाएगा इतिहास, दूसरी पारी में 477 रन आगे जम्मू-कश्मीर, रणजी ट्रॉफी हारेगा कर्नाटक?

Ranji Final 2026 Live Score on Day 4 – Karnataka vs Jammu & Kashmir:जम्मू कश्मीर ने हुबली में खेले जा रहे फाइनल में 584 रन बनाने के बाद कर्नाटक को 293 रन पर आउट कर दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 27, 2026 18:09 IST2026-02-27T17:23:16+5:302026-02-27T18:09:12+5:30

Ranji Final 2026 Score Day 4 Karnataka vs Jammu & Kashmir KAR 293 JK 584-186 Jammu and Kashmir lead by 477 runs History created 28th February | 28 फरवरी को रचा जाएगा इतिहास, दूसरी पारी में 477 रन आगे जम्मू-कश्मीर, रणजी ट्रॉफी हारेगा कर्नाटक?

Ranji Final 2026 Live Score on Day 4 Karnataka vs Jammu & Kashmir

googleNewsNext
HighlightsRanji Final 2026 Live Score on Day 4 Karnataka vs Jammu & Kashmir: आकिब नबी ने रणजी के वर्तमान सत्र में 60 विकेट लिए हैं।Ranji Final 2026 Live Score on Day 4 Karnataka vs Jammu & Kashmir: पहली पारी में 54 रन देकर पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।Ranji Final 2026 Live Score on Day 4 Karnataka vs Jammu & Kashmir: रणजी ट्रॉफी फाइनल में शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।

हुबलीः रणजी ट्रॉफी फाइनल में 28 फरवरी को इतिहास रचा जाएगा। कर्नाटक की टीम पहली पारी के आधार पर ट्रॉफी जीतने से दूर होगी। जम्मू कश्मीर की टीम दूसरी पारी में 477 रन आगे और 28 फरवरी को अंतिम दिन है। पहली पारी में जम्मू कश्मीर ने 584 रन बनाए और जवाब में कर्नाटक की टीम 293 पर ढेर हो गई। जम्मू कश्मीर ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 186 रन बनाए लिए है और क़मरान इक़बाल इस समय 94 रन बनाकर खेल रहे हैं। पारी में 1 छक्का और 11 चौके लगा चुके हैं। साहिल लोत्रा साथ दे रहे हैं। इस समय 16 पर नाबाद हैं। 41 गेंद में 2 चौके लगा चुके है।

जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में दबदबा बनाने बाद रणजी ट्रॉफी फाइनल की दूसरी पारी में सधी हुई बल्लेबाजी से शुक्रवार को यहां मैच के चौथे दिन कर्नाटक के खिलाफ विशाल बढ़त हासिल कर ऐतिहासिक खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया। जम्मू-कश्मीर के पहली पारी के 584 रनों के जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रन पर सिमट गई।

आकिब नबी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के करीब: गांगुली

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जम्मू कश्मीर की कर्नाटक के खिलाफ अपने पहले रणजी ट्रॉफी फाइनल में शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और कहा कि तेज गेंदबाज आकिब नबी में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने की काबिलियत है। नबी ने रणजी के वर्तमान सत्र में 60 विकेट लिए हैं।

इनमें कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में 54 रन देकर पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। उनके इस शानदार प्रदर्शन से जम्मू कश्मीर ने हुबली में खेले जा रहे फाइनल में 584 रन बनाने के बाद कर्नाटक को 293 रन पर आउट कर दिया।

Open in app