बीबीसी ‘साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार’ की दौड़ में रानी, हंपी, मनु, दुति और विनेश शामिल

By भाषा | Updated: February 8, 2021 16:37 IST2021-02-08T16:37:32+5:302021-02-08T16:37:32+5:30

Rani, Hampi, Manu, Duti and Vinesh in the race for the BBC 'Best Female Player of the Year Award' | बीबीसी ‘साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार’ की दौड़ में रानी, हंपी, मनु, दुति और विनेश शामिल

बीबीसी ‘साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार’ की दौड़ में रानी, हंपी, मनु, दुति और विनेश शामिल

नयी दिल्ली, आठ फरवरी भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल बीबीसी ‘साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार’ के लिए शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हंपी, युवा निशानेबाज मनु भाकर, तोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुकी पहलवान विनेश फोगाट और फर्राटा धाविका दुती चंद से प्रतिस्पर्धा करेगी।

इन खिलाड़ियों का नामांकन 40 सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया है।

विजेता का फैसला सार्वजनिक मतदान द्वारा किया जाएगा। प्रशंसक बीबीसी के छह भाषा मंचों में से किसी पर अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए मतदान कर सकते हैं। मतदान 24 फरवरी तक खुला है और विजेता की घोषणा आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन किया जाएगा।

आयोजकों ने इस साल एक नयी श्रेणी शुरू की है जो ‘साल का उभरता हुआ खिलाड़ी’ और इसके विजेता का फैसला मतदान के बजाय निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा।

लगातार दूसरे साल इन पुरस्कारों के लिए किसी क्रिकेटर को नामांकन नहीं मिलने के बारे में पूछे जाने पर बीबीसी भारतीय भाषाओं की प्रमुख रूपा झा ने कहा कि नामांकन हासिल करने वाले खिलाड़ियों को विशेषज्ञों और खेल लेखकों से भरे निर्णायक मंडल द्वारा चुना गया है और उन्होंने किसी भी खेल की अनदेखी नहीं की है।

पिछले साल ‘लाईफ टाईम एचीवमेंट’ पुरस्कार हासिल करने वाली पूर्व दिग्गज धाविका पीटी उषा ने इस पहल के लिए बीबीसी की सराहना की। उन्होंने इस मौके पर उम्मीद जतायी की भारत की मिश्रित रिले टीम तोक्यो ओलंपिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेगी ।

उन्होंने कहा, ‘‘ ओलंपिक में एथलेटिक्स में पदक हासिल करना बहुत कठिन है। लेकिन धीरे-धीरे हमने अच्छा करना शुरू कर दिया है। भविष्य में हमें पदक मिलेगा। हमारी मिश्रित रिले टीम ने 2019 में विश्व एथलेटिक्स के फाइनल में पहुंचकर अच्छा प्रदर्शन किया था। वे सातवें स्थान पर रहे। उनसे इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app