IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

आईपीएल 2026 की टेबल टॉपर टीम ने 202 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को टूर्नामेंट में अजेय बनाए रखा।

By रुस्तम राणा | Updated: April 11, 2026 00:19 IST

Open in App

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीज़न में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की जीत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को गुवाहाटी में आरआर ने डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 6 विकेट से हराकर लीग का अपना चौथा मुकाबला जीता। आईपीएल 2026 की टेबल टॉपर टीम ने 202 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को टूर्नामेंट में अजेय बनाए रखा।

सूर्यवंशी ने 26 गेंद में 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली। जबकि ध्रुव जुरेल गेम फिनिशर के रूप में उभरे। उन्होंने नाबाद रहते हुए 81 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 43 गेंदें खर्च कीं। 200+ लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर ने अपने इनफॉर्म सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का विकेट दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर खो दिया। इस समय ओरैंज कैप होल्डर 13 रन पर थे। हालांकि 15 वर्षीय सूर्यवंशी पर इसका कोई दबाव नहीं दिखा। वह अपने चिरपरिचित अंदाज में आरसीबी के गेंदबाजों की धुनाई करते रहे।

उन्होंने जुरेल के साथ 108 रनों की साझेदारी की, जो सिर्फ 37 गेंदों में आई। हालांकि वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद आरआर ने इसके तुरंत बाद शिमरन हेटमायर (0) का भी विकेट खो दिया। इसके बाद कप्तान रियान पराग 3 रन बनाकर चलते बने। लेकिन दूसरी ओर से ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाले रखा और रवींद्र जडेजा ने उनका साथ दिया। जडेजा 25 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। आरसीबी के लिए हेजलवुुड और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं। 

इससे पूर्व मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में अपने 8 विकेट गंवाते हुए 201 रन बनाए। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम की अगुवाई की। उन्होंने 40 गेंदों में 63 रन बनाए। वहीं विराट कोहली ने आरसीबी के लिए शुरुआत अच्छी की थी। उन्होंने 16 गेंदों में 32 रन जोड़े। इसके बाद डेथ ओवरों में टीम के लिए रोमारियो शेफर्ड (22) और वेंकटेश अय्यर (29) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा को दो-दो सफलता मिलीं। 

 

टॅग्स :आईपीएल 2026राजस्थान रॉयल्सRCB

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या