IPL 2020 : पहले मिली शर्मनाक हार, अब इस वजह से कप्तान स्टीव स्मिथ को भरना होगा 12 लाख का जुर्माना

रॉयल्स को मंगलवार को खेले इस मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई से 57 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

By भाषा | Updated: October 7, 2020 10:43 IST

Open in App
ठळक मुद्देकप्तान विराट कोहली पर सबसे पहले स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपए जुर्माना लगा था।दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयश अय्यर को भी स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया और उन पर भी 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया था।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रॉयल्स को मंगलवार को खेले इस मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई से 57 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। 

इस सत्र में यह पहला अवसर है जबकि रॉयल्स ने निर्धारित अवधि में ओवर पूरे नहीं किए और इसलिए स्मिथ पर न्यूनतम ओवर दर से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। आईपीएल ने मीडिया बयान में कहा, ‘‘राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ छह अक्टूबर 2020 को अबुधाबी में खेले गये आईपीएल मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है। ’’ 

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली पर सबसे पहले स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपए जुर्माना लगा था। फिर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयश अय्यर को भी स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया और उन पर भी 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया था।

टॅग्स :स्टीव स्मिथराजस्थान रॉयल्समुंबई इंडियंसIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या