ठळक मुद्दे26 गेंद में 52 रन, फरेरा का तूफान, RR ने PBKS को 6 विकेट से रौंदा
Donovan Ferreira 52 off 26 Balls: आज आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया और राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से मैच जीत गया। इस मैच के हीरो रहे यशस्वी जायसवाल जिन्होंने 27 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, वहीं आखिरी दबाव वाले ओवरों में डॉनोवन फरेरा और शुभम दुबे ने कूल अंदाज में मैच फिनिश किया। शुभम दुबे ने 31 रनों की नाबाद पारी खेली, फरेरा ने 26 गेंदों में 52 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली और Rajasthan Royals को जीत दिला दी। अब टीम 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं Punjab Kings को इस सीज़न की पहली हार झेलनी पड़ी।