उत्तर प्रदेश के रणजी ट्रॉफी के संभावित खिलाड़ियों में रैना और भुवनेश्वर का नाम नहीं

By भाषा | Updated: January 5, 2021 22:33 IST2021-01-05T22:33:11+5:302021-01-05T22:33:11+5:30

Raina and Bhubaneswar not named in Uttar Pradesh's Ranji Trophy players | उत्तर प्रदेश के रणजी ट्रॉफी के संभावित खिलाड़ियों में रैना और भुवनेश्वर का नाम नहीं

उत्तर प्रदेश के रणजी ट्रॉफी के संभावित खिलाड़ियों में रैना और भुवनेश्वर का नाम नहीं

googleNewsNext

लखनऊ, पांच जनवरी उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने मंगलवार को रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिये 30 संभावित खिलाड़ियों के नाम की सूची जारी कर दी। इसमें अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना और गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल नहीं है।

रैना और भुवनेश्वर दोनों बेंगलुरू में होने वाले सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल हैं। बहरहाल, रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में जरूरत पड़ने पर दोनों की सेवायें ली जा सकती हैं।

रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी के कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं हुयी है लेकिन बीसीसीआई ने सभी बोर्डों को घरेलू सत्र के लिये तैयार रहने के निर्देश दिये थे। उसी के मद्देनजर टीम के संभावित 30 खिलाड़ियों के नामों का एलान किया गया है।

यूपीसीए के मुख्य संचालन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि संभावित खिलाड़ियों में प्रियम गर्ग, कर्ण शर्मा, रिंकू सिंह,अक्षदीप नाथ, मोहम्मद सैफ, अलमास शौकत, समीर चौधरी, समीर रिजवी, माधव कौशिक, सत्यम दीक्षित, हरदीप सिंह, राहुल रावत, आर्यन जुयाल, उपेन्द्र यादव, अंकित राजपूत, शिवम मावी, मोहसिन खान, आकिब खान, योगेन्द्र दोयला, यश दयाल, सुनील कुमार, जसमेर धनकर, सौरभ कुमार, शानू सैनी, जीशान अंसारी, ध्रुव चंद जुरेल, शुभम चौबे, अभिषेक गोस्वामी, पार्थ मिश्रा और मोहम्मद जावेद शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app