भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल बारिश से धुला

By भाषा | Updated: December 27, 2021 17:47 IST

Open in App

सेंचुरियन, 27 दिसंबर लगातार बारिश और तूफान के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन सोमवार को यहां खेल नहीं हो पाया।

सुबह से ही रुक रुक कर बारिश होती रही जिसके बाद अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार एक बजकर 55 मिनट पर दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की। मंगलवार को खेल आधा घंटा पहले शुरू होगा।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 272 रन बनाये हैं। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 122 और अजिंक्य रहाणे 40 रन पर खेल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या