राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दिया

Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 30, 2025 15:29 IST2025-08-30T14:05:55+5:302025-08-30T15:29:10+5:30

Rahul Dravid steps down as Rajasthan Royals head coach ipl 2026 jaipur sanju samson | राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दिया

Rahul Dravid

Highlightsराहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स से नाता तोड़ लिया है।6 सितंबर, 2024 को टीम का कोच नियुक्त किया गया था।एक साल से भी कम समय तक चली है।

नई दिल्लीः राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कोच राहुल द्रविड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ अपना नाता तोड़ लिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, द्रविड़ टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। फ्रेंचाइजी ने कहा कि आईपीएल 2026 से पहले मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अलग हो जाएंगे। द्रविड़ ने पहले कप्तानी और कोचिंग की थी। एक साल से भी कम समय तक चली है। 6 सितंबर, 2024 को टीम का कोच नियुक्त किया गया था। रॉयल्स से नाता तोड़ लिया है। ऐसी अफवाहें हैं कि संजू सैमसन फ्रैंचाइज़ी छोड़ना चाहते हैं।

 

जयपुर स्थित इस फ्रैंचाइज़ी ने शनिवार (30 अगस्त) को एक्स के ज़रिए द्रविड़ के एक सीज़न के बाद ही अपने पद से हटने की खबर की पुष्टि की। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में 46 मैच खेलने वाले द्रविड़ पिछले साल भारतीय टीम के साथ मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद फ्रैंचाइज़ी में मुख्य कोच के रूप में शामिल हुए थे।

लेकिन दुनिया की सबसे अमीर फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट लीग के 2025 संस्करण में द्रविड़ अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। उनके मार्गदर्शन में राजस्थान रॉयल्स 14 में से केवल चार मैच ही जीत पाई और लीग तालिका में नौवें स्थान पर रही। राजस्थान रॉयल्स ने द्रविड़ के विदाई पोस्ट पर लिखा, "गुलाबी रंग में आपकी उपस्थिति ने युवा और अनुभवी दोनों को प्रेरित किया। हमेशा रॉयल्स। हमेशा आभारी।"

राजस्थान रॉयल्स ने आज घोषणा की कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2026 से पहले फ्रैंचाइज़ी के साथ अपना कार्यकाल समाप्त करेंगे। राहुल कई वर्षों से रॉयल्स के सफ़र के केंद्र में रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है। टीम में मज़बूत मूल्यों का संचार किया है और फ्रैंचाइज़ी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र से पहले राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच का पद छोड़ देंगे। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को यह घोषणा की। द्रविड़ को आईपीएल 2025 सत्र से पहले रॉयल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।

दिलचस्प बात यह है कि रॉयल्स ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जबकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि कप्तान संजू सैमसन भी फ्रेंचाइजी छोड़ना चाहते हैं। रॉयल्स ने एक्स पर एक बयान में कहा, ‘‘राहुल कई वर्षों से रॉयल्स के सफर के अहम अंग रहे हैं। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों की एक पीढ़ी तैयार हुई है। उन्होंने फ्रैंचाइज़ी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘राहुल को फ्रैंचाइज़ी में एक बड़े पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्थान रॉयल्स, उसके खिलाड़ी और दुनिया भर के लाखों प्रशंसक, फ्रैंचाइज़ी के प्रति उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए राहुल का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।’’ अगर सैमसन भी टीम छोड़ देते हैं तो मिनी नीलामी से कुछ महीने पहले रॉयल्स मुश्किलें बढ़ जाएगी।

Open in app