Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Live Updates, IPL 2026: शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने गेंदबाजी की शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने 6 ओवर में 105 रन जड़ दिए और रिकॉर्ड बनाया। अभिषेक ने 18 गेंद में फिफ्टी पूरे किए। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारीू की। हेड 23 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए और 5 चौके और 1 छक्का मरा। अभिषेक 28 गेंद में 74 रन बनाकर आउट हुए और 5 चौके और 8 छक्के मारे।
आईपीएल की एक पारी में ओवर 1-6 में सबसे अधिक छक्के-
7ः सनथ जयसूर्या (एमआई) बनाम सीएसके, मुंबई विश्व कप, 2008
7ः जोस बटलर (आरआर) बनाम डीसी, दिल्ली, 2018 (बारिश से बाधित मैच)
7ः जॉनी बेयरस्टो (पीबीकेएस) बनाम आरसीबी, ब्रेबोर्न, 2022
7ः अभिषेक शर्मा (एसआरएच) बनाम पीबीकेएस, मुल्लनपुर, 2026।
आईपीएल में ओवर 1-6 में 100 से अधिक स्कोर-
125/0 - एसआरएच बनाम डीसी, दिल्ली, 2024
107/0 - एसआरएच बनाम एलएसजी, हैदराबाद, 2024
105/0 - एसआरएच बनाम पीबीकेएस, मुल्लनपुर, 2026
105/0 - केकेआर बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2017
100/2 - सीएसके बनाम पीबीकेएस, मुंबई विश्व कप, 2014।
सनराइजर्स हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (74 रन) के अर्धशतक और ट्रेविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 50 गेंद में 120 रन की साझेदारी की बदौलत शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया। अभिषेक ने 28 गेंद की पारी में पांच चौके और आठ छक्के जड़े। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेड ने 38 रन, हेनरिक क्लासेन ने 39 रन और ईशान किशन ने 27 रन का योगदान दिया।
पंजाब किंग्स के गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया, नेहाल वढेरा को बाहर कर प्रियांश आर्य को शामिल किया।
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए, जिनमें सलिल अरोरा और प्रफुल हिंगे शामिल हैं। एक चौंकाने वाले फैसले में, सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को, जिन्हें 13 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, अपनी प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया।