HighlightsPBKS का धमाका—18.4 ओवर में 210 चेज, चेन्नई रह गई देखती!IPL 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की दूसरी जीत, CSK फिर हारीचेन्नई में रन बरसे, लेकिन जीत ले गई पंजाब, मैच का पूरा हालCSK का 209 गया बेकार! पंजाब ने 5 विकेट से किया बड़ा चेज
Punjab Kings Beat Chennai Super Kings: चेन्नई के चेपॉक में आज पूरा पैसा वसूल मैच देखने को मिला, आज चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन ठोक दिए, लेकिन फिर भी जीत हाथ नहीं लगी। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया। CSK ने किया बड़ा स्कोर शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन उसके बाद आयुष म्हात्रे ने कमाल की पारी खेली 73 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ऋतुराज गायकवाड़ ने भी साथ दिया, और फिर आखिर में शिवम दुबे और सरफराज खान ने तेजी से रन जोड़कर स्कोर 209 तक पहुंचा दिया।
पंजाब की तूफानी शुरुआत की पंजाब की तरफ से प्रियांश आर्या ने आते ही मैच का टोन सेट कर दिया। सिर्फ 11 गेंदों में 39 रन ठोककर उन्होंने CSK के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 50 रन बनाए और टीम को संभालकर आगे बढ़ाया। बीच-बीच में विकेट जरूर गिरे, लेकिन रन रेट कभी नीचे नहीं आया। आखिरी ओवरों में शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने बिना कोई गलती किए मैच खत्म कर दिया। पंजाब ने 18.4 ओवर में ही 210 रन बना लिए, वो भी सिर्फ 5 विकेट खोकर।