26 मार्च से PSL और 28 मार्च से IPL?, 3 दिन में 2 खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ आईपीएल पहुंचे?, गुडाकेश मोती, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ओटनेल बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन नहीं खेलेंगे?

पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए पीएसएल से नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 23, 2026 11:48 IST

Open in App
ठळक मुद्देब्लेसिंग मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अपना करार रद्द कर दिया था।सैम कुरेन के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स को ज्वाइन किया है। लगातार दूसरे साल दोनों लीगों के बीच टकराव होने की आशंका है।

लाहौरः पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को झटके पर झटका लग रहा है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है, जो आखिरी समय में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से नाम वापस लेकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शामिल हो गए। लगातार दूसरे साल दोनों लीगों के बीच टकराव होने की आशंका है। श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका ने लाहौर कलंदर्स की टीम से नाम वापस लेकर चोटिल सैम कुरेन के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स को ज्वाइन किया है। इससे पहले ब्लेसिंग मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अपना करार रद्द कर दिया था।

शनाका इससे पहले 2023 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए खेल चुके हैं, जहां उन्होंने तीन मैच खेले थे। तीनों पारियों में उन्होंने 26 रन बनाए थे। शनाका हाल के दिनों में दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पीएसएल टीम छोड़कर आईपीएल फ्रेंचाइजी में शामिल होने का फैसला किया है। उनसे पहले ब्लेसिंग मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अपना करार रद्द कर दिया था।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान के स्थान पर शामिल किया था। मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर पहले ही रिलीज कर दिया गया था।  पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला था। कॉर्बिन बॉश पर पीएसएल से एक साल का प्रतिबंध लगा था। इस बार भी ऐसा ही होगा।

आईपीएल के साथ टकराव कोई समस्या नहीं है, क्योंकि अगर खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, तो हमें भी बेहतरीन खिलाड़ी यहां मिल रहे हैं। हम पीएसएल को स्थगित नहीं कर सकते थे क्योंकि हमारे पास पूरे साल कोई और मौका नहीं है। पिछली बार पेशावर ज़ल्मी के लिए बॉश एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित हुए थे, लेकिन उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का फैसला किया था।

पीएसएल से गुडाकेश मोती, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ओटनेल बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन सहित कई अन्य खिलाड़ियों ने भी नाम वापस ले लिया है। अधिकांश ने निजी कारणों को इसका कारण बताया है। पीएसएल 26 मार्च से शुरू होने वाला है। दासुन शनाका ने पीएसएल छोड़कर आईपीएल 2026 में कदम रखा।

टॅग्स :आईपीएल 2026PSLपाकिस्तान क्रिकेट बोर्डबीसीसीआईपाकिस्तान क्रिकेट टीमज़िम्बाब्वेकोलकाता नाइट राइडर्सराजस्थान रॉयल्सIPL

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या