PSL 2026: बॉल टैम्परिंग के लिए फखर ज़मान पर पीएसएल में दो मैचों का लगा बैन

लाहौर कलंदर्स पर रविवार रात कराची किंग्स के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर से ठीक पहले गेंद की हालत बदलने के लिए पाँच रन की पेनल्टी लगाई गई थी।

By रुस्तम राणा | Updated: March 31, 2026 17:00 IST

Open in App

नई दिल्ली: पाकिस्तान के बल्लेबाज़ फखर ज़मान पर चल रहे पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) सीज़न के दौरान बॉल टैम्परिंग के लिए दो मैचों का बैन लगा दिया गया है। उनकी फ्रेंचाइज़ी, लाहौर कलंदर्स पर रविवार रात कराची किंग्स के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर से ठीक पहले गेंद की हालत बदलने के लिए पाँच रन की पेनल्टी लगाई गई थी। ज़मान ने इन आरोपों से इनकार किया था, लेकिन अब वह मुल्तान और इस्लामाबाद के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे।

जिस मैच की बात हो रही है, उसके आखिरी ओवर से पहले शाहीन अफरीदी, रऊफ और फखर जमान बॉलर के रन-अप की शुरुआत में थोड़ी देर के लिए इकट्ठा हुए, और तीनों ने बारी-बारी से गेंद को छुआ। अंपायर फैसल अफरीदी, जो शायद इस लेन-देन पर नज़र रखे हुए थे, उन्होंने बारीकी से देखा और फिर तुरंत गेंद मंगवाकर उसकी जांच की।

जमान इस फैसले के खिलाफ 48 घंटों के अंदर अपील कर सकते हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शुरू में मैच रेफरी रोशन महानामा की अध्यक्षता में हुई अनुशासन समिति की सुनवाई के दौरान अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था।

टॅग्स :PSLFakhar Zaman

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या