प्रिया प्रकाश वारियर ने खोला राज, ये भारतीय क्रिकेटर है उनका पसंदीदा

ऐक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने उनके पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर का नाम बताया है

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 16, 2018 12:29 IST2018-02-16T12:21:46+5:302018-02-16T12:29:12+5:30

Priya Prakash Varrier says that Dhoni is her favourite cricketer | प्रिया प्रकाश वारियर ने खोला राज, ये भारतीय क्रिकेटर है उनका पसंदीदा

प्रिया प्रकाश वारियर

सोशल मीडिया सनसनी बनकर उभरीं मलयालम ऐक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर पिछले एक हफ्ते के दौरान देश की सबसे बड़ी सिलेब्रिटी के रूप में सामने आई हैं। वैलंटाइंस वीक में मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' (एक बेहतरीन प्रेम कथा) के टीजर गाने 'मनी मानिक्य मलराया पूवी' के वायरल हुए वीडियो क्लिप से अचानक ही प्रिया प्रकाश देश भर में सुर्खियों में छा गईं। 

उनकी लोकप्रियता का आलम ये है कि एक ही दिन में इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 25 लाख को पार गई। यही नहीं इस लोकप्रियता के बाद प्रिया प्रकाश गूगल सर्च में सनी लियोनी को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय सिलेब्रिटी बन गई हैं।

अब इस 18 वर्षीय ऐक्ट्रेस ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में खुलासा किया है। अगर आपको लगता है कि ये टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं तो ऐसा नहीं है, बल्कि प्रिया प्रकाश के पसंदीदा क्रिकेटर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं। 

अपने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछे जाने पर प्रिया प्रकाश वारियर ने कहा, 'धोनी मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं।' धोनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं और इस वजह से दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय हैं। हाल ही में स्टार ऐक्टर रजनीकांत ने भी धोनी को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया था।

अपनी 30 सेकेंड की वायरल वीडियो क्लिप के बारे में प्रिया प्रकाश ने कहा, 'हमारे डायरेक्टर ने कहा था कि ये 30 सेकेंड का वीडियो यादगार होगा और हमने उनकी दूरदर्शिता को फॉलो किया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये इतना बड़ा हिट होगा। ये स्कूल पर केंद्रित फिल्म है। इसमें हम प्यार, क्रश और दोस्ती की चर्चा कर रहे हैं। स्कूल में प्यार फिल्म की थीम है।' 

Open in app