पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर हमला, आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है मामला

पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर कथित तौर पर कुछ लोगों ने हमला किया था।

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 16, 2023 16:51 IST2023-02-16T16:50:26+5:302023-02-16T16:51:34+5:30

Prithvi Shaw’s Friend’s Car Attacked Eight Booked | पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर हमला, आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है मामला

(फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsभारतीय क्रिकेटर ने मुंबई में दूसरी बार सेल्फी के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।ओशिवारा पुलिस ने मामले से जुड़े आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।घटना बुधवार रात की है जब शॉ अपने दोस्तों के साथ मुंबई के सहारा स्टार होटल के मेंशन क्लब में खाना खाने गए थे।

मुंबई: पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर कथित तौर पर कुछ लोगों ने हमला किया था। दरअसल भारतीय क्रिकेटर ने मुंबई में दूसरी बार सेल्फी के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओशिवारा पुलिस ने मामले से जुड़े आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

घटना बुधवार रात की है जब शॉ अपने दोस्तों के साथ मुंबई के सहारा स्टार होटल के मेंशन क्लब में खाना खाने गए थे। दो आरोपियों सना गिल और शोभित ठाकुर ने एक सेल्फी मांगी थी। जब उन दोनों से दोबारा सेल्फी के लिए पूछा तो शॉ ने इनकार कर दिया। इसके बाद होटल प्रबंधक को फोन कर पूरी स्थिति के बारे में बताया गया। इसके बाद मैनेजर आरोपी को होटल से बाहर ले गया।

खबरों के मुताबिक, आरोपी ने मान लिया कि शॉ और उसका दोस्त एक ही कार में घर लौट रहे होंगे और बेसबॉल के बल्ले से जोगेश्वरी लिंक रोड लोटस गैस स्टेशन के पास गाड़ी पर हमला कर दिया। हालांकि, शॉ तब तक दूसरी कार में निकल चुके थे।

Open in app