पृथ्वी शॉ के टीम इंडिया में वापसी पर मंडराया खतरा, अक्टूबर 2018 में खेला था आखिरी मैच

कंधे में चोट के बाद पृथ्वी शॉ का न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में शामिल होने को लेकर खतरा मंडराने लगा है।

By सुमित राय | Updated: January 7, 2020 11:10 IST2020-01-07T11:10:26+5:302020-01-07T11:10:26+5:30

Prithvi Shaw to miss comeback in Indian Team on New Zealand tour | पृथ्वी शॉ के टीम इंडिया में वापसी पर मंडराया खतरा, अक्टूबर 2018 में खेला था आखिरी मैच

पृथ्वी शॉ के टीम इंडिया में वापसी पर मंडराया खतरा, अक्टूबर 2018 में खेला था आखिरी मैच

googleNewsNext
Highlightsपृथ्वी शॉ को कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शुक्रवार को कंधे में चोट लग गई थी। चोट के बाद पृथ्वी एनसीए में है और स्कैन में पुष्टि हुई है कि उनके बाएं कंधे में चोट है।

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शुक्रवार को कंधे में चोट लग गई थी। अब पृथ्वी शॉ का न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में शामिल होने को लेकर खतरा मंडराने लगा है।

चोट के बाद पृथ्वी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में है और स्कैन में पुष्टि हुई है कि उनके बाएं कंधे में चोट है। चोट के कारण उन्हें तीन हफ्ते के लिए क्रिकेट मैदान से दूर रहना पड़ सकता है। ऐसे में पृथ्वी शॉ को इंडिया ए और इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे पर जाना मुश्किल लग रहा है।

पृथ्वी शॉ को इंडिया ए टीम के लिए चुना गया है। इंडिया ए को न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च और लिंकन में दो चार दिवसीय मैच खेलने है, जिसकी शुरुआत 30 जनवरी से हो रही और यह 10 फरवरी को खत्म होगा। यह सीरीज पृथ्वी शॉ के लिए टीम इंडिया में वापसी के लिए अच्छा मौका था। क्योंकि इसके बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 21 फरवरी से हो रही है। इससे पहले टीम 14 फरवरी से तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।

डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले पृथ्वी शॉ ने आखिरी टेस्ट अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उसके बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। बता दें कि पृथ्वी शॉ ने अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच से इंटरनेशनल क्रिकटे में डेब्यू किया था, लेकिन अब तक वह सिर्फ दो मैच ही खेल पाए हैं। पृथ्वी पहले चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे, इसके बाद प्रतिबंधित दवा लेने के कारण उन्हें 8 महीने के लिए बैन किया गया था।

मुंबई और कर्नाटक के बीच रणजी ट्राफी मैच के पहले दिन ओवरथ्रो रोकने की कोशिश में पृथ्वी शॉ के कंधे में चोट लग गई थी। उन्होंने दूसरे दिन फील्डिंग नहीं किया और वह बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे।

Open in app