पृथ्वी शॉ ने शिखर धवन से गिफ्ट में मिले बैट से खेली शानदार पारी, गब्बर के 'खास संदेश' की तस्वीर वायरल

Prithvi Shaw: युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मुंबई टी20 लीग के एक मैच में स्टार बल्लेबाज शिखर धवन द्वारा दिए गए बैट से खेलते हुए अर्धशतक जमाया, इस पर लिखा था खास संदेश

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 18, 2019 22:56 IST

Open in App

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तुलना अपनी शानदार बैटिंग की वजह से अक्सर ही महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से होती है। हाल ही में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेले शॉ अब मुंबई टी20 लीग के दूसरे सीजन में खेल रहे हैं। 

इस लीग में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स टीम के खेल रहे शॉ के बल्ले की तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स में शॉ के ओपनिंग पार्टनर रहे शिखर धवन ने अपने इस युवा साथी बल्लेबाज की बैटिंग से प्रभावित होकर उन्हें एक बैट गिफ्ट किया था, जिस पर एक खास संदेश लिखा है। धवन द्वारा शॉ को गिफ्ट किए गए इस बैट पर लिखा है, 'तुम एक दिन लेंजेंड बनोगे।' शॉ मुंबई टी20 लीग में इसी बैट के साथ खेल रहे हैं, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

पृथ्वी शॉ मुंबई टी20 लीग में धवन द्वारा दिए गिफ्ट किए गए इस बैट से नमो बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ खेलते नजर आए। शॉ ने इस मैच में दो चौकों और सात छक्कों की मदद से 31 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। 

पिछले साल अक्टूबर में अपने पहले ही टेस्ट शतक में शतक जड़कर सुर्खियों में आए पृथ्वी शॉ भारत की वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं है। अब जबकि भारत को अगस्त में वेस्टइंडीज के दौरे पर अपनी अगली टेस्ट सीरीज खेलनी है, तब फिर से इस युवा बल्लेबाज को अपना जलवा दिखाने का मौका मिलेगा।

टॅग्स :पृथ्वी शॉशिखर धवनआईपीएल 2019दिल्ली कैपिटल्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या