PM मोदी ने ‘खेलो इंडिया एप’ किया लॉन्च, टैलेंट की पहचान में मिलेगी मदद

साई ने खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत इस एप्लीकेशन को तैयार किया है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के भारत में खेल पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने और आने वाले वर्षों में देश को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के विजन को आगे बढ़ाना है। 

By भाषा | Published: February 27, 2019 06:25 PM2019-02-27T18:25:43+5:302019-02-27T18:25:43+5:30

PM Modi launches Khelo India Mobile App to promote fitness | PM मोदी ने ‘खेलो इंडिया एप’ किया लॉन्च, टैलेंट की पहचान में मिलेगी मदद

PM मोदी ने ‘खेलो इंडिया एप’ किया लॉन्च, टैलेंट की पहचान में मिलेगी मदद

googleNewsNext

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अपनी तरह के पहले मोबाइल एप्लीकेशन ‘खेलो इंडिया एप’ को जारी किया, जो कि देश में खेलों और फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने से संबंधित है।

साई ने खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत इस एप्लीकेशन को तैयार किया है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के भारत में खेल पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने और आने वाले वर्षों में देश को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के विजन को आगे बढ़ाना है। 

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, ‘‘भारत ने खेलों की दिशा में आज लंबी छलांग लगायी है। यह एप्लीकेशन देश में फिटनेस और खेल के पहलू के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इससे छोटी उम्र में प्रतिभा की पहचान करने और उसे निखारने में मदद मिलेगी।’’ 

Open in app