SA के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विदेशी दौरे को लेकर रोहित शर्मा ने कही ये बड़ी बात

टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने विदेशी दौरों को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

By IANS | Updated: January 31, 2018 10:59 IST2018-01-31T10:57:55+5:302018-01-31T10:59:26+5:30

Playing All Three Formats At One Go Is Difficult says Rohit Sharma | SA के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विदेशी दौरे को लेकर रोहित शर्मा ने कही ये बड़ी बात

SA के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विदेशी दौरे को लेकर रोहित शर्मा ने कही ये बड़ी बात

googleNewsNext

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को खेली जाने वाली छह मैचों की वनडे सीरीज से पहले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को कहा कि टीम के दिमाग में 2019 विश्व कप की तैयारियां हैं। विश्व कप में 15 महीने से भी कम का समय बचा है। रोहित ने कहा कि टीम अपने विदेशी दौरों से सीखेगी और बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी करेगी।

विदेशी दौरे को लेकर कही ये बात

रोहित शर्मा का कहना है कि किसी भी विदेशी दौरे पर टीम को सभी फॉर्मेट की क्रिकेट खेलने से बचना चाहिए। उनका मानना है कि इससे क्रिकेटरों के शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

साउथ अफ्रीका दौरे के बारे में रोहित शर्मा ने कहा कि भारत के लिए ऐसा कभी नहीं हुआ कि हम एक फॉर्मेट खेलने के बाद घर जाएं। हम जब भी विदेशी दौरे पर गए हैं तो हमने सभी फॉर्मेट की सीरीज को एक ही बार में खेला है। इससे खिलाड़ियों के शरीर पर काफी प्रभाव पड़ता है।

विश्व कप को ध्यान में रख करेंगे सीरीज की शुरुआत

रोहित ने संवाददाताओं से कहा कि मेरा मानना है कि सीरीज की शुरुआत 2019 विश्व कप को ध्यान में रखकर करना हमारे लिए अच्छा है। हम अब विदेशों में बहुत क्रिकेट खेलेंगे। हम इसे आगे ले जाएंगे और आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि हम अभी ज्यादा विश्व कप के बारे में नहीं सोच रहे हैं। लेकिन हमारे दिमाग में कहीं न कहीं यह बात है, क्योंकि हम इस बात का पता लगा सकते हैं कि हम किस परिस्थति में कैसी प्रतिक्रिया देंगे।

हर खिलाड़ी को मिल चुकी है जिम्मेदारी

रोहित ने कहा कि जहां तक हर खिलाड़ी की बात है उन्हें अपनी-अपनी जिम्मेदारियां मिल चुकी हैं। अभी विश्व कप में काफी लंबा समय बाकी है। अभी आधा साल बाकी है और कई मैच खेले जाने हैं। यह जरूरी है कि हर व्यक्ति किस तरह से सोचता है और वो क्या चाहता है।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में लाजबाव फॉर्म का प्रदर्शन करने वाले रोहित अफ्रीका के खिलाफ हाल में खेली गई टेस्ट सीरीज में अपनी उस फॉर्म को जारी नहीं रख सके थे। उन्हें शुरुआती दो टेस्ट मैचों के बाद तीसरे मैच में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी।

सभी प्रारुपों के लिए की बराबर मेहनत

रोहित से जब पूछा गया कि क्या पांच दिन के प्रारुप में उन्हें अपनी तकनीक में बदलाव की जरूरत है। इस पर रोहित ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैंने टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा नहीं किया। मैंने सभी प्रारुपों में बराबर मेहनत की है, लेकिन कई बार ऐसा होता है और कई बार नहीं होता। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको ज्यादा चीजों में बदलाव करना पड़े।

टेस्ट क्रिकेट के बारे में नहीं की ज्यादा बात

वनडे में आने के बाद रोहित की कोशिश इस प्रारुप में अपनी टीम को जीत दिलाने की है। उन्होंने कहा कि मैं टेस्ट क्रिकेट के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता हूं क्योंकि यह अब खत्म हो चुकी है। अब हमारे साथ में एक बड़ा काम है, हमें वनडे सीरीज जीतनी है। हर बल्लेबाज जो इस वनडे सीरीज में हिस्सा ले रहा है उसके हाथ में बड़ी जिम्मेदारी है। मैं वनडे सीरीज में अपना प्रभाव छोड़ना चाहता हूं।

Open in app