सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए इंग्लैंड की पिचें दुनिया की सबसे सपाट: जसप्रीत बुमराह

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने गुरुवार को कहा कि इंग्लैंड में सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए बनाई गई पिचें ‘सबसे सपाट’ है।

By भाषा | Updated: June 20, 2019 22:46 IST2019-06-20T22:46:09+5:302019-06-20T22:46:09+5:30

Pitches for white ball cricket in England are flattest in world, says Jasprit Bumrah | सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए इंग्लैंड की पिचें दुनिया की सबसे सपाट: जसप्रीत बुमराह

सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए इंग्लैंड की पिचें दुनिया की सबसे सपाट: जसप्रीत बुमराह

Highlightsबुमराह ने कहा कि इंग्लैंड में सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए बनाई गई पिचें ‘सबसे सपाट’ है।बुमराह ने कहा कि इंग्लैंड में इन पिचों पर गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही है।

साउथम्पटन, 20 जून। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने गुरुवार को कहा कि इंग्लैंड में सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए बनाई गई पिचें ‘सबसे सपाट’ है और गेंदबाजों को कोई मूवमेंट नहीं मिल पा रही है। भारतीय आक्रमण की धुरी बुमराह ने मीडिया से बातचीत के दौरान इंग्लैंड के हालात को लेकर मिथक तोड़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अब तक सफेद गेंद से जितनी भी क्रिकेट खेली है, मेरा मानना है कि इंग्लैंड की पिचें सबसे सपाट है। इन पिचों पर गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहां बादल मंडराते रहते हैं और लगता है कि गेंद स्विंग लेगी, लेकिन ना तो सीम मिल रही है और ना ही स्विंग।’’

बुमराह ने कहा, ‘‘आपको अपनी सटीकता और स्पष्टता पर भरोसा रखना होता है। हमें पता है कि इंग्लैंड में विकेट सपाट है और गेंदबाजी करते समय हम सबसे बदतर स्थिति को ध्यान में रखते हैं। थोड़ी भी मदद मिलती तो सामंजस्य बिठाना आसान हो जाता।’’

उन्होंने कहा कि मैच के दिन विकेट को देखकर टीम संयोजन तय करना ही बेहतर है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि इन चीजों पर फोकस नहीं किया तो मैच के दिन देखना होगा कि क्या सही रहता है। विकेट से मदद नहीं मिलने पर हमें अपनी ताकत पर फोकस करना चाहिए।’’

Open in app