PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। यह मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला गया था, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने जीत के लिए मेजबान को 163 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया, जबाव में श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली टीम ने कूपर कॉनली की जबरदस्त बल्लेबाजी की 7 विकेट खोकर टारगेट को 5 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ने टीम के लिए 44 गेंदो में 74 रनों की अर्धशतकीय मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 छक्के और 5 चौके लगाए। तीसरे क्रम में बल्लेबाजी करने आए बायें हाथ के बल्लेबाज ने प्रभसिमरन के साथ मिलकर 49 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी निभाई। हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 7 रन के भीतर अपना पहला विकेट खो दिया था। लेकिन कॉलनी और प्रभसिमरन ने जमकर खेलते हुए टीम की जीत को लगभग सुनिश्चित कर दिया था। गुजरात टाइटन्स की तरफ प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 29 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए। उनके अलावा रबाडा, अशोक शर्मा, राशिद ख़ान और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली।
पंजाब किंग्स की बॉलिंग की बात करें तो, लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने सालों के अनुभव का इस्तेमाल करते हुए पीबीकेएस को बीच के ओवरों में गुजरात टाइटन्स को रोकने में मदद की, और उन्हें 162/6 पर रोक दिया। चहल ने चार ओवरों में 2/28 का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि सीमर विजयकुमार वैशाक ने 3/34 विकेट लिए। कप्तान शुभमन गिल (27 गेंदों में 39 रन) और जोस बटलर (33 गेंदों में 38 रन) जीटी की तरफ से मुख्य योगदान देने वाले खिलाड़ी थे, जबकि बाकी बैटिंग का प्रदर्शन फीका रहा। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।