PBKS vs GT: हार के मुंह से पंजाब ने छीनी जीत, गुजरात का 162 भी नहीं बचा पाया, पंजाब ने 3 विकेट से जीता मैच

By संदीप दाहिमा | Updated: March 31, 2026 23:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देPBKS vs GT: हार के मुंह से पंजाब ने छीनी जीत, गुजरात का 162 भी नहीं बचा पाया, पंजाब ने 3 विकेट से जीता मैचPBKS vs GT: 4 विकेट जल्दी गिरे फिर भी जीता पंजाब! कोनोली बना हीरोमिडिल ऑर्डर फेल, फिर भी पंजाब की जीत, कोनोली ने पलटा गेमकोनोली का तूफान, पंजाब ने 19.1 ओवर में कर दिया काम तमाम

आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में एक वक्त ऐसा भी आया जब पंजाब की हालत काफी खराब लग रही थी। टीम ने सिर्फ 8 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए थे और मैच पूरी तरह गुजरात की तरफ झुकता नजर आ रहा था। लेकिन तभी कूपर कोनोली ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 44 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने मैच का पूरा रुख बदल दिया। इससे पहले गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए थे। पंजाब के लिए वैशाक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 19.1 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया।

टॅग्स :पंजाब किंग्सगुजरात टाइटन्सIPLक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या