अफ्रीका दौरे के चुना पाकिस्तानी क्रिकेटर कोविड-19 पॉजिटिव

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:59 IST2021-03-17T21:59:33+5:302021-03-17T21:59:33+5:30

Pakistani cricketer Kovid-19 positive selected for Africa tour | अफ्रीका दौरे के चुना पाकिस्तानी क्रिकेटर कोविड-19 पॉजिटिव

अफ्रीका दौरे के चुना पाकिस्तानी क्रिकेटर कोविड-19 पॉजिटिव

इस्लामाबाद, 17 मार्च (एपी) दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के क्रिकेट दौरों के लिये चुना गया एक खिलाड़ी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बोर्ड ने दौरों के लिये चुने गये खिलाड़ियों की कोविड-19 वायरस जांच करायी और कहा, ‘‘एक खिलाड़ी को छोड़कर टीम के सभी सदस्य नेगेटिव आये हैं। ’’

नेगेटिव आने वाले 34 खिलाड़ी गुरूवार को लाहौर में एकजुट होंगे और शुक्रवार से ट्रेनिंग शिविर शुरू होगा जो 26 मार्च को दक्षिण अफ्रीका रवाना होने तक चलता रहेगा।

बोर्ड ने खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन कहा कि उसका गुरूवार को एक और परीक्षण कराया जायेगा और अगर इसमें वह नेगेटिव आता है तो वह लाहौर जायेगा और दो दिन तक पृथकवास में रहेगा जिसके बाद फिर उसकी जांच होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app