4,6,6,6... सांसे रोक देने वाला आखिरी ओवर, पाकिस्तान 5 रन से जीता मैच

SL vs PAK: आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच खेला जा रहा था, पाकिस्तान ने 5 रनों से मैच जीत लिया है, श्रीलंका ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी और पाकिस्तान बल्लेबाजी करने उतरा इसके बाद पाक बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की और पावरप्ले में 64 रन बनाए। वहीं साहिबजादा फरहान ने मैदान के हर कोने में शॉर्ट लगाए और 32 गेंदों में ठोका अर्धशतक फिर 59 गेंदों में जड़ा शतक। पाकिस्तान की बल्लेबाजी कुछ ऐसी रही फखर जमान 42 गेंदों में 84 रन, ख़्वाजा नफे 2 रन, शादाब ख़ान 7 रन, मोहम्मद नवाज़ 0 रन, कुल मिलाकर पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में 212 रन बनाए।

By संदीप दाहिमा | Updated: February 28, 2026 23:09 IST

Open in App
ठळक मुद्दे4,6,6,6... सांसे रोक देने वाला आखिरी ओवर, पाकिस्तान 5 रन से जीता मैचPak vs SL: पाकिस्तान जीता, लेकिन वर्ल्ड कप से बाहरशाहीन शाह अफ़रीदी बने हीरो, आख़िरी ओवर में दिलाई पाकिस्तान को सांस रोक देने वाली जीतदासुन शनाका की तूफानी पारी बेकार, पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबला जीताआख़िरी दो गेंदों में पलटा मैच, पाकिस्तान ने श्रीलंका से छीनी जीत

Pakistan win the match by 5 runs against Sri Lanka: आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच खेला जा रहा था, पाकिस्तान ने 5 रनों से मैच जीत लिया है, श्रीलंका ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी और पाकिस्तान बल्लेबाजी करने उतरा इसके बाद पाक बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की और पावरप्ले में 64 रन बनाए। वहीं साहिबजादा फरहान ने मैदान के हर कोने में शॉर्ट लगाए और 32 गेंदों में ठोका अर्धशतक फिर 59 गेंदों में जड़ा शतक। पाकिस्तान की बल्लेबाजी कुछ ऐसी रही फखर जमान 42 गेंदों में 84 रन, ख़्वाजा नफे 2 रन, शादाब ख़ान 7 रन, मोहम्मद नवाज़ 0 रन, कुल मिलाकर पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में 212 रन बनाए।

इसके बाद श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की पतुम निसंका 3 रन ही बना सके, कामिल मिशारा 26 रन, चरित असलंका 25 रन, पवन रत्नायके 58 रन, कामिंडु मेंडिस 3 रन, जनित लियानगे 5 रन, कप्तान दसून शानका ने ऐसी पारी खेली की दर्शकों का दिल जीत लिया उन्होंने नाबाद 76 रन बना डाले वो भी 31 गेंदों में जिसमें 8 छक्के 2 चौके शामिल थे, मैच आखिरी ओवर तक गया जिसमें कप्तान दसून शानका ने 4,6,6,6 लगाया मगर सिर्फ 5 रन कम रह गये और पाकिस्तान जीत गया।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपपाकिस्तान क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या