Pakistan Super League 2023: 4 विकेट, 5 छक्के और 36 गेंद में 52 रन उड़ाए, फिर भी टीम को जीता नहीं सके शाहिन, बाबर की टीम ने 35 रन से हराया

Pakistan Super League 2023: शाहिन अफरीदी ने कमाल का प्रदर्शन किया। कप्तानी करते हुए 4 ओवर में 31 देकर 4 विकेट झटके और फिर से बल्ले से धमाका किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 7, 2023 18:55 IST

Open in App
ठळक मुद्देशाहिन अफरीदी ने 36 गेंद में 52 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल हैं।  लाहौर कलंदर्स के कप्तान अफरीदी टीम को जीता नहीे सके। पेशावर जाल्मी की टीम ने 35 रन से मात दी। 

Pakistan Super League 2023: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में शाहिन अफरीदी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। अफरीदी ने कमाल का प्रदर्शन किया। कप्तानी करते हुए 4 ओवर में 31 देकर 4 विकेट झटके और फिर से बल्ले से धमाका किया। अफरीदी ने 36 गेंद में 52 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। 

लाहौर कलंदर्स के कप्तान अफरीदी टीम को जीता नहीे सके। पेशावर जाल्मी की टीम ने 35 रन से मात दी। पेशावर जाल्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में लाहौर कलंदर्स की टीम 19.4 ओवर 10 विकेट पर 172 रन बना सकी। 

पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने 41 गेंद में 50 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। सैम अयूब ने 36 गेंद में 68 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। लाहौर कलंदर्स के एच रउफ और जमान खान ने 2-2 विकेट निकाले। 

टॅग्स :PSLबाबर आजमBabar Azamपाकिस्तान क्रिकेट टीमPakistan Cricket Team
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या