जम्मू कश्मीर: क्रिकेट मैच से पहले बजा पाकिस्तान का राष्ट्रगान, 4 गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि वे मैच के आयोजकों को ढूंढ रहे हैं, जिन्होंने इस मैच के वीडियो का इंतजाम किया।

By IANS | Updated: January 7, 2018 20:18 IST2018-01-07T20:15:23+5:302018-01-07T20:18:52+5:30

pakistan national anthem before cricket match in jammu kashmir 4 arrested | जम्मू कश्मीर: क्रिकेट मैच से पहले बजा पाकिस्तान का राष्ट्रगान, 4 गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में बजा पाकिस्तान का राष्ट्रगान

googleNewsNext

जम्मू-कश्मीर में चार क्रिकेट खिलाड़ियों को बांदिपोरा जिले में एक क्रिकेट मैच की शुरुआत से पहले बजे पाकिस्तान के राष्ट्रगान का सम्मान करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। एक वायरल हुए वीडियो में देखा जा रहा है कि एरिन गांव में आयोजित मैच में चार खिलाड़ी पाकिस्तान के राष्ट्रगान पर खड़े हैं। इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस ने कश्मीर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस ने कहा कि वे मैच के आयोजकों को ढूंढ रहे हैं, जिन्होंने इस मैच के वीडियो का इंतजाम किया। इससे पहले साल 2016 में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को गांदेरबल जिले में आयोजित एक मैच की शुरुआत से पहले बजे पाकिस्तान राष्ट्रगान पर सलामी देते हुए देखा जा रहा था। 

पुलिस ने कुछ खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया, लेकिन अभिभावकों द्वारा ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिए जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

 

Open in app