टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच में पाकिस्तान 213 रनों का लक्ष्य रखा था। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को सह-मेजबान टीम को 147 रनों के भीतर आउट करना था लेकिन मेन इन ग्रीन टीम ऐसा करने में नाकाम रही।

By रुस्तम राणा | Updated: February 28, 2026 22:41 IST

Open in App

पेल्लेकेले: पाकिस्तान क्रिकेट टीम शनिवार को टी20 वर्ल्डकप से बाहर हो गई है। जबकि न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। शनिवार को पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच में पाकिस्तान 213 रनों का लक्ष्य रखा था। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को सह-मेजबान टीम को 147 रनों के भीतर आउट करना था लेकिन मेन इन ग्रीन टीम ऐसा करने में नाकाम रही और टूर्नामेंट से नॉक आउट हो गई। मैच से पहले ही यह परिणाम पाकिस्तानी टीम और उनके फैंस के लिए दिल तोड़ने वाला था। 

जब लक्ष्य का पीछा करने के लिए श्रीलंका मैदान में उतरी तो श्रीलंका ने दूसरे ओवर में अपना पहला विकेट 8 रन पर को दिया, जिससे पाकिस्तान की उम्मीद जगी। इसके बाद पांचवें ओवर में पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार ने कामिल मिशारा को भी चलता कर पाकिस्तान की उम्मीदों को बनाए रखा। लेकिन पवन रत्नायके और कप्तान दासुन शनाका ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर सारा पानी फेर दिया। 

इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहिबजादा फरहान की शतकीय पारी और फखर जमान के तेज तर्रार अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। साहिबजादा ने फखर जमान के साथ 176 रनों की सबसे बड़ी पार्टनरशिप की, जो केवल 95 गेंदों में आई। फखर जमान ने 42 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों के साथ 84 रनों की पारी खेली। इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने सैम अयूब की जगह उन्हें सलामी बल्लेबाज के तौर उतारा और उन्होंने पाकिस्तान को जबरदस्त शुरुआत भी की। हालांकि दोनों के आउट के होने बाद डेथ ओवरों में पाकिस्तान उतना अच्छा नहीं कर सका, जितनी अच्छी दोनों ओपनर्स ने शुरुआत दी थी। अंत के दो ओवर में पाकिस्तान जहां केवल 14 रन जोड़े और अपने 6 विकेट गंवा दिए। 

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपपाकिस्तान क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या