Highlightsसनराइजर्स ने अहमद की सेवाएं लेने के लिए 190000 पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) दिए। टीम के कार्यकारी काव्या मारन को निशाना बनाया।फ्रेंचाइजी को ऑनलाइन कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।
लंदन: चेन्नई के मीडिया ग्रुप सन ग्रुप के स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स ने बृहस्पतिवार को ‘द हंड्रेड’ खिलाड़ी नीलामी के दौरान स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा जिससे वह टूर्नामेंट में किसी भारतीय के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी द्वारा करार किए जाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए। ट्रेंट रॉकेट्स के साथ बोली लगाने की होड़ के बाद सनराइजर्स ने अहमद की सेवाएं लेने के लिए 190000 पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) दिए। साइन करने से उन अटकलों पर भी विराम लग गया कि भारतीय हंड्रेड फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बोली नहीं लगाएंगी, क्योंकि दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों के कारण आईपीएल फ्रेंचाइजी ने 2009 के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन नहीं किया है।
पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स द्वारा साइन किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी इस फ्रेंचाइजी को ऑनलाइन कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसमें कई प्रशंसकों ने IPL टीम के बहिष्कार की मांग की और टीम के कार्यकारी काव्या मारन को निशाना बनाया।
प्रशंसकों ने आलोचना की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद कथित तौर पर भारत और भारतीय सशस्त्र बलों का मजाक उड़ाने वाली अबरार की पिछली सोशल मीडिया गतिविधियों की ओर इशारा किया, जिससे कई भारतीय समर्थकों में गुस्सा भड़क उठा।