PAK vs WI: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सात विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। पाकिस्तान ने टी20 से सर्वोच्च स्कोर का पीछा किया। 7 गेंद शेष रहते मैच पर कब्जा कर लिया।
वेस्टइंडीज ने तीन विकेट पर 207 रन बनाये थे। पाकिस्तान के सामने 208 रन का लक्ष्य था। साथ ही इस फॉर्मेट में उनकी 2021 की 20वीं जीत है। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम के बीच बड़ी शतकीय साझेदारी हुई।
दोनों टीम के बीच हालांकि तीन मैचों की वनडे सीरीज जून 2022 तक स्थगित कर दी गयी है। पाकिस्तान के सामने 208 रन का लक्ष्य था। रिजवान ने 45 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 87 रन बनाये जबकि बाबर ने 53 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल हैं।
दोनों ने पहले विकेट के लिये 158 रन की साझेदारी की जिससे पाकिस्तान ने तीन विकेट खोकर सात गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया। इससे पहले वेस्टइंडीज ने तीन विकेट पर 207 रन बनाये थे। उसकी तरफ से कप्तान निकोलस पूरण ने 37 गेंदों पर दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 64 रन बनाये। उनके अलावा शमर्थ ब्रूक्स ने 49, ब्रेंडन किंग ने 43 और डेरेन ब्रावो ने नाबाद 34 रन का योगदान दिया।
एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 रन: (Most T20 runs in a calendar year)
2036 - मोहम्मद रिजवान*-2021
1779 - बाबर आजम*- 2021
1665 - क्रिस गेल- 2015
1614 - विराट कोहली- 2016
1607 - बाबर आजम-2019।
पाकिस्तान ने टी20 मैच सर्वोच्च स्कोर चेस किया:
208 पाक बनाम वेस्टइंडीज, कराची 2021*
207 WI बनाम PAK, कराची 2021*
205 पाक बनाम वेस्टइंडीज, कराची 2018
203 पाक बनाम बान, कराची, 2008।
पाकिस्तान के लिए सर्वोच्च टी20ई स्कोर:
232 वी इंग्लैंड, नॉटिंघम 2021
208 बनाम वेस्टइंडीज, कराची 2021*
205 वी वेस्टइंडीज, कराची 2018
205 वी दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन 2021।
वेस्ट इंडीज के खिलाफ सर्वोच्च चेसः
208 पाकिस्तान द्वारा, कराची 2021*
208 भारत, हैदराबाद 2019
206 दक्षिण अफ्रीका, जो'बर्ग 2007
182 भारत, चेन्नई 2018।
पाकिस्तान द्वारा सर्वोच्च सफल पीछा:
208 बनाम वेस्टइंडीज, कराची 2021*
205 वी दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन 2021
189 वी दक्षिण अफ्रीका, जो'बर्ग 2021
187 वी ऑस्ट्रेलिया, हरारे 2018।