PAK vs WI: 207 का स्कोर भी कम, पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर सीरीज किया क्लीन स्वीप

PAK vs WI: वेस्टइंडीज की टीम में कोविड-19 के नये मामले पाये जाने के बाद इस मैच के आयोजन पर खतरा मंडरा रहा था लेकिन आखिर में इसमें रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 17, 2021 16:04 IST2021-12-17T16:02:12+5:302021-12-17T16:04:06+5:30

PAK vs WI Pakistan whitewash the West Indies 3-0 Mohammad Rizwan Player of the Match and Series | PAK vs WI: 207 का स्कोर भी कम, पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर सीरीज किया क्लीन स्वीप

सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम के बीच बड़ी शतकीय साझेदारी हुई। 

Highlightsवेस्टइंडीज ने तीन विकेट पर 207 रन बनाये थे।पाकिस्तान के सामने 208 रन का लक्ष्य था। 7 गेंद शेष रहते मैच पर कब्जा कर लिया। 

PAK vs WI: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सात विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। पाकिस्तान ने टी20 से सर्वोच्च स्कोर का पीछा किया। 7 गेंद शेष रहते मैच पर कब्जा कर लिया। 

वेस्टइंडीज ने तीन विकेट पर 207 रन बनाये थे। पाकिस्तान के सामने 208 रन का लक्ष्य था। साथ ही इस फॉर्मेट में उनकी 2021 की 20वीं जीत है। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम के बीच बड़ी शतकीय साझेदारी हुई। 

दोनों टीम के बीच हालांकि तीन मैचों की वनडे सीरीज जून 2022 तक स्थगित कर दी गयी है। पाकिस्तान के सामने 208 रन का लक्ष्य था। रिजवान ने 45 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 87 रन बनाये जबकि बाबर ने 53 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल हैं।

दोनों ने पहले विकेट के लिये 158 रन की साझेदारी की जिससे पाकिस्तान ने तीन विकेट खोकर सात गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया। इससे पहले वेस्टइंडीज ने तीन विकेट पर 207 रन बनाये थे। उसकी तरफ से कप्तान निकोलस पूरण ने 37 गेंदों पर दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 64 रन बनाये। उनके अलावा शमर्थ ब्रूक्स ने 49, ब्रेंडन किंग ने 43 और डेरेन ब्रावो ने नाबाद 34 रन का योगदान दिया। 

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 रन: (Most T20 runs in a calendar year)

2036 - मोहम्मद रिजवान*-2021

1779 - बाबर आजम*-  2021

1665 - क्रिस गेल- 2015

1614 - विराट कोहली- 2016

1607 - बाबर आजम-2019।

पाकिस्तान ने टी20 मैच सर्वोच्च स्कोर चेस किया: 

208 पाक बनाम वेस्टइंडीज, कराची 2021*

207 WI बनाम PAK, कराची 2021*

205 पाक बनाम वेस्टइंडीज, कराची 2018

203 पाक बनाम बान, कराची, 2008।

पाकिस्तान के लिए सर्वोच्च टी20ई स्कोर:

232 वी इंग्लैंड, नॉटिंघम 2021

208 बनाम वेस्टइंडीज, कराची 2021*

205 वी वेस्टइंडीज, कराची 2018

205 वी दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन 2021।

वेस्ट इंडीज के खिलाफ सर्वोच्च चेसः

208 पाकिस्तान द्वारा, कराची 2021*

208 भारत, हैदराबाद 2019

206 दक्षिण अफ्रीका, जो'बर्ग 2007

182 भारत, चेन्नई 2018।

पाकिस्तान द्वारा सर्वोच्च सफल पीछा:

208 बनाम वेस्टइंडीज, कराची 2021*

205 वी दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन 2021

189 वी दक्षिण अफ्रीका, जो'बर्ग 2021

187 वी ऑस्ट्रेलिया, हरारे 2018।

Open in app